Kewal Singh Dhillon: भाजपा ने गुरुवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए. सांसद और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली, अर्चना गुप्ता को हरियाणा, अभिषेक देबराय को त्रिपुरा और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की कमान सौंपी गई है. इन नियुक्तियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कई नई टीम माना जा रहा है.
पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों 75 साल के हैं. वह 2007 से 2017 तक बरनाला से विधायक रहे हैं. उन्होंने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है. ढिल्लों पहले कांग्रेस में थे और वह जून 2022 में भआजपा में शामिल हुए और प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे. उन्हें मालवा का मजबूत नेता माना जाता है.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को भाजपा पंजाब प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। pic.twitter.com/WLrmhAoRXH
— BJP (@BJP4India) May 28, 2026
24 अप्रैल 1964 को जन्मे केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं. हर्ष मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से आते हैं और पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में इस समुदाय की संख्या अच्छी खासी है. वह वर्तमान में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्यमंत्री हैं,
40 साल के अभिषेक देबरॉय गोमती जिले के माताबाड़ी से विधायक हैं. वह 2023 में भी विधायक बने थे.
अर्चना गुप्ता पानीपत भाजपा जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं. राज्य में गैर जाट वोट समीकरण को साधने और महिलाओं की भागीदारी का संदेश देने के लिए अर्चना को यह पद सौंपा गया है. इस चारों नियुक्तियों के संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना जारी की है. अरुण सिंह ने बताया, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है. उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने डॉ. अर्चना गुप्ता को भाजपा हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। pic.twitter.com/ysOP4JmGRC
— BJP (@BJP4India) May 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED