Feedback
राजस्थान के जयपुर में 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार पीड़िता एक लड़के के साथ मंदिर से लौट रही थी तभी तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.आरोप है कि उन्होंने लड़के को हाथ पैर बांधकर बैठा दिया और लड़की के साथ दो घंटे तक तक दरिंदगी की. पुलिस ने अब तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है.
ये घटना तीन दिन पहले जयपुर के सीकर रोड की बताई जा रही है.अपने साथी के साथ लड़की घटना के बाद थाने तो पहुंची मगर परिवार और खुद की इज्ज्त का हवाला देकर मुक़दमा दर्ज नहीं करवाना चाह रही थी.ऐसे में पुलिस ने करीब एक घंटे तक काउंसलिंग की तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ.
लड़की के बयान के अनुसार मंदिर से लौटते समय जंगल में तीनों आरोपियों ने इन्हें रोक कर कहा कि हमने तुम्हारा वीडियो बना लिया और इसको सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे.पुलिस की जांच में आरोपियों के मोबाइल से कुछ अन्य महिलाओं के भी संदिग्ध वीडियो मिले है. आज लड़की के 164 के बयान होने के बाद आरोपियों को पुलिस फिर से प्रोडक्शन वारंट पर लेगी. तीन आरोपियों में से एक होमगार्ड का जवान बताया जा रहा है.
इधर,जयपुर के डीसीपी वेस्ट ने कहा कि लड़की और उसका दोस्त मंदिर से निकलकर पहाड़ी की तरफ बैठे थे तो कुछ लोगों ने दबाव बनाकर बारी बारी से गलत काम किया है. लड़की के हिम्मत दिखाने पर मुक़दमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के संबंध में आरोपियों के मोबाइल से बनाया वीडियो साक्ष्य के तौर पर रखा जाएगा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू