Karnataka News: इस्तीफे के ऐलान से पहले सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार के बीच दिखा भावुक पल- पैर छूए, गले मिले और – India.Com

Karnataka politics Update: कर्नाटक में सत्ता बदलने जा रहा है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है.डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को कर्नाटक की कमान सौंपी जाएगी. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल के कहा कि सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने मंत्रिमंडल सहयोगियों को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले के बारे में बता दिया है और कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के अनुसार डीके शिवकुमार उनके उत्तराधिकारी होंगे. सिद्धारमैया ने ब्रेकफास्ट टेबल पर इस्तीफे का ऐलान किया. मीटिंग के दौरान कैमरे में इमोशनल मोमेंट भी कैद हुआ, जब डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूए और फिर दोनों नेता गर्मजोशी के साथ गले मिले. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

इससे पहले, लीडरशिप में बदलाव और शिवकुमार को CM पद पर प्रमोट करने की अटकलों के बीच शिवकुमार बेंगलुरु में सिद्धारमैया के घर ‘कावेरी’ पहुंचे. कर्नाटक के कई मंत्री भी कड़ी सुरक्षा के बीच CM सिद्धारमैया के घर पहुंचे, जिनमें प्रियांक खड़गे, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल शामिल थे.

बता दें कि बीते कई महीनों से लीडरशिप में बदलाव की चर्चा होती रही थी, लेकिन पार्टी ने बार-बार ऐसी खबरों को खारिज किया. कर्नाटक में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी उसी समय ढाई-ढाई साल के कार्यकाल की चर्चा थी, जो समय-समय पर उठती रही. कर्नाटक कांग्रेस में लीडरशिप बदलने की अटकलें तब से लग रही थीं, जब सरकार ने पिछले साल अपने ढाई साल का टर्म पूरा किया था. राज्य में कांग्रेस सरकार ने अब तीन साल पूरे कर लिए हैं.

कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट किया, “…एकता ही हमारी शक्ति है! जनसेवा ही हमारी शाश्वत प्रतिबद्धता है!” pic.twitter.com/HxZD65dXY1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया दोपहर ढाई बजे इस्तीफा सौंपने के लिए लोक भवन जाएंगे. न्यूज एजेंसी PTI ने एक अधिकारी के हवाले से इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सिद्धरमैया बाद में एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान की तरफ से राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय मांगा. हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने कहा कि सिद्धारमैया ने अब तक राज्यपाल से मिलने के लिए समय नहीं मांगा है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News