Karnataka CM News Live: लोकभवन पहुंचा सिद्धारमैया का काफिला, थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा – AajTak

Feedback
Karnataka Power Tussle: सिद्धारमैया को हर दिन किनारे लगाने की कोशिश कर रहे थे शिवकुमार- बोम्मई
Karnataka Congress News: कल शाम 5 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक
Karnataka CM: ढाई बजे इस्तीफा, 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस… आ गया सिद्धारमैया का शेड्यूल
डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के सीएम, सिद्धारमैया ने प्रस्तावित किया नाम
Karnataka CM:सिद्धारमैया ने सहयोगियों का किया धन्यवाद
Karnataka Power Tussle: शाम तीन बजे लोकभवन जाएंगे सिद्धारमैया
गवर्नर राज्य में नहीं फिर भी इस्तीफा दे सकते सिद्धारमैया, जानिए ऑप्शन
Karnataka Leadership Buzz: सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान
Karnataka Leadership Buzz: मुख्यमंत्री आवास पहुंचे शिवकुमार
सिद्धारमैया के ब्रेकफास्ट मेन्यू में इडली-वड़ा- मसाला डोसा
सीएम के घर पहुंचने लगे विधायक
CMO ने की सिद्धारमैया के इस्तीफे की पुष्टि
राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं, इस्तीफे पर आया ये अपडेट
सिद्धारमैया ने बुलाई मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग
कर्नाटक का सीएम पद आज छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया. सिद्धारमैया ने इस मीटिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों को धन्यवाद दिया और तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी सामने रखा. सीएम सिद्धारमैया ने इसी मीटिंग में इस बात का ऐलान भी कर दिया कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं.
सिद्धारमैया ने राज्यपाल से मुलाकात के लिए दोपहर ढाई बजे का समय मांगा है. सिद्धारमैया ढाई बजे लोकभवन पहुंचकर सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. लेकिन इस बीच एक नया ट्विस्ट आ गया है. राज्यपाल बेंगलुरु में मौजूद ही नहीं हैं. ऐसे में सिद्धारमैया अब अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंपेंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सिद्धारमैया साढ़े सात, करीब आठ साल पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं. सरकार के पहले दिन से ही सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार में कार्यकाल साझा करने की तारीख तय थी. डीके शिवकुमार शुरू से ही यह स्पष्ट कर रहे थे कि सरकार के कार्यकाल का आधा हिस्सा पूरा होने के बाद वह मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे. उन्होंने कहा कि शिवकुमार हर दिन और हर मौके पर सिद्धारमैया को किनारे लगाने की कोशिश कर रहे थे. सिद्धारमैया को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार चलाने का मौका कभी मिला ही नहीं. वित्तीय कुप्रबंधन और मतभेदों के कारण शासन शून्य रहा, प्रशासन पूरी तरह विफल रहा. विकास कहीं दिखाई नहीं दिया. सरकार का कर्ज चार गुना बढ़ गया है. कांग्रेस के कुशासन, शिवकुमार और सिद्धारमैया की लड़ाई से कर्नाटक लगभग 20 साल पीछे चला गया है.
सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में अगले मुख्यमंत्री के लिए डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव भी कर दिया है. हालांकि, शिवकुमार के नाम पर विधायक दल की मोहर लगनी अभी बाकी है. विधायक दल की बैठक कल यानी 29 मई की शाम 5 बजे बेंगलुरु के एक होटल में बुलाई गई है. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया इस्तीफा देने के बाद आज दिल्ली जाएंगे. ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सिद्धारमैया भावुक नजर आए. कुछ मंत्री भी सीएम को भावुक देख भावुक हो गए. इस बैठक के बाद डीके शिवकुमार अपने आवास पहुंच गए हैं.
 
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की घड़ी अब आ गई है. सिद्धारमैया दोपहर ढाई बजे लोकभवन पहुंचेंगे और राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप देंगे. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शाम तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार भी मौजूद रह सकते हैं.
कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार की विदाई का वक्त तय हो गया है. सिद्धारमैया शाम तीन बजे लोकभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. सिद्धारमैया ने इस्तीफे से पहले अगले मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है. डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. सीएम सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया और सूबे की वित्तीय स्थिति को लेकर भी चर्चा की. सीएम ने सहयोगियों को बताया कि पिछले तीन वर्षों में उनकी अगुवाई वाली सरकार ने क्या-क्या किया, कांग्रेस की चुनावी गारंटियां पूरी करने के लिए योजनाएं किस तरह से लागू कीं और सामने आई चुनौतियों से किस तरह पार पाया.
 
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया शाम तीन बजे लोकभवन जाएंगे. सीएम सिद्धारमैया लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे. राज्यपाल बेंगलुरु में नहीं हैं, ऐसे में वह अपना इस्तीफा राजभवन सचिवालय को सौंपेंगे. गौरतलब है कि राज्यपाल रात के 10.30 बजे निकल गए थे.
 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद से इस्तीफा देने वाले हैं और राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर हैं. ऐसे में प्रक्रिया और संविधान के प्रावधान क्या कहते हैं? सिद्धारमैया के सामने क्या-क्या विकल्प हैं?
यह भी पढ़ें: गवर्नर राज्य में नहीं फिर भी इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया… जानिए क्या-क्या ऑप्शन हैं?
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सिद्धारमैया ने यह ऐलान मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग में किया. सिद्धारमैया ने भावुक माहौल में यह ऐलान किया. इससे पहले, सीएम सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया था. इस मीटिंग की शुरुआत 9 बजे से होनी थी, लेकिन यह मीटिंग एक घंटे देरी से शुरू हुई. सीएम सिद्धारमैया खुद एक घंटे की देरी से अपने आवास में उस जगह पहुंचे, जहां मंत्रियों के लिए ब्रेकफास्ट की टेबल सजी थी.
डीके शिवकुमार बेंगलुरु पहुंच गए हैं. कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता के नेतृत्व परिवर्तन की हलचल है. सीएम सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों को ब्रेकफास्ट पर बुलाया है. डीके शिवकुमार भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं. डीके शिवकुमार के एयरपोर्ट से सीधे सीएम हाउस जाने की चर्चा थी. शिवकुमार और सिद्धारमैया ने एक-दूसरे को गले लगाकर एकजुटता का संदेश दिया. शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिए.
Karnataka CM and Deputy CM, Siddaramaiah and DK Shivakumar, respectively, share a hug at the CM residence in Bengaluru at the breakfast meeting. Deputy CM DK Shivakumar also touched the feet of CM Siddaramaiah.

(Pics: CMO Karnataka) pic.twitter.com/qIATmAwj8a
 
सीएम सिद्धारमैया के घर ब्रेकफास्ट मेन्यू में इडली और वड़ा के साथ ही मसाला डोसा भी है. मंत्रियों के लिए पोंगल, उप्पित, केसरीबाथ, सागू, सांभर और चटनी भी हैं.
कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार है. मुख्यमंत्री निवास कावेरी में मंत्रियों की जुटान शुरू हो गई है. संतोष लाड, बी सुरेश, एमबी पाटिल, रामालिंगा रेड्डी सीएम हाउस पहुंच गए हैं.
#WATCH | Karnataka Minister HK Patil arrives at the residence of Chief Minister Siddaramaiah in Bengaluru for the breakfast meeting called by him. pic.twitter.com/3W8WcNbxFU

 
मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर बनी अगर-मगर की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इसकी पुष्टि कर दी है. कर्नाटक मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे. सीएमओ की ओर से यह बयान तब आया है, जब राज्यपाल के बेंगलुरु से आज सुबह-सुबह ही रवाना होने की बात सामने आई. सीएमओ ने इसी पर यह स्पष्ट किया है कि राज्यपाल के गैरमौजूद रहने पर भी उनके दफ्तर को इस्तीफा सौंपा जाएगा.
कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में तेजी से घटते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य से बाहर हैं. बताया जा रहा है कि परिवार में किसी इमरजेंसी के कारण वह अपने गृह नगर गए हुए हैं. राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने की वजह से अब सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. इस बीच् कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि हम राज्यपाल के कार्यालय को इस्तीफा सौंप देंगे अगर राज्यपाल उपलब्ध नहीं रहे.
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई है. यह मीटिंग कर्नाटक के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास कावेरी में बुलाई गई है. इस मीटिंग में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और सभी विधायक भी शामिल होंगे. ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन जा सकते हैं. सिद्धारमैया के साथ डिप्टी सीएम शिवकुमार भी राजभवन जा सकते हैं.
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की रार पुरानी है. सिद्धारमैया की अगुवाई में सरकार गठन के साथ ही ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्मूले की चर्चा रही है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी और सिद्धारमैया ऐसे किसी फॉर्मूले से इनकार करते रहे. समय समय पर बेंगलुरु से दिल्ली तक सत्ता के नेतृत्व परिवर्तन की मांग भी उठती रही है. अब वह घड़ी करीब आ गई है. सिद्धारमैया आज मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News