Live
UP Latest News LIVE Updates : गोरखनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कल रात से ही भक्त लाइनों में लगकर खिचड़ी अर्पित करने के अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. सुबह 4:00 से खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ है. दोपहर तक भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. पूर्वांचल के साथ-साथ प्रदेश के हर कोने से बिहार और नेपाल से श्रद्धालु भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए आए हुए हैं.
UP Latest News : रायबरेली में मामूली कहासुनी के बाद दलित युवक की पीट पीटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मामला महाराजगंज थाना इलाके के नाथगंज गांव का है. यहां के पासी बिरादरी की बस्ती में अचानक लोध बिरादरी के दबंग युवक रामधनी पासी के घर के सामने पहुंचे और उसे गाली देने लगे. गाली सुनकर रामधनी बाहर निकला तो दबंगों ने उसे दबोचकर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान रामधनी की चीख सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था. इस बीच लोध बिरादरी के दबंग वहां से फरार हो गये. उधर मरणासन्न हालत में पड़े रामधनी को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के पूरे होने के बाद आज मंगलवार को महास्नान यानी अमृत स्नान, जिसे पहले शाही स्नान कहा जाता था, चल रहा है. महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह पालन करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के लिए ‘अमृत स्नान’ का स्नान क्रम जारी किया गया है. जिसके तहत मकर संक्रांति का शाही स्नान यानि अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त सुबह 6.15 से शुरू हो गया. सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासियों ने स्नान किया. उधर, मकर संक्रांति के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई. नाथ संप्रदाय की विशेष पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ ने नेपाल और गोरखनाथ की खिचड़ी चढ़ाई और पूरे मंदिर का भ्रमण किया. मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने प्रयागराज में आये साधु संतों व श्रद्धालुओं व गोरखनाथ मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की बधाई दी.
MahaKumbh Nagar News : महाकुंभ मेला 2025 में भाग लेने के लिए खासतौर पर जापान से प्रयागराज आईं योगमाता कीको आइकावा यहां आकर बहुत खुश हैं. उनकी खुशी देखते ही बनती है. उनका कहना है कि “मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं सभी को आशीर्वाद देती हूं.”
#WATCH | #MahaKumbh2025 | Yogmata Keiko Aikawa, who came from Japan, says, “I feel very excited. I bless everyone.” pic.twitter.com/0x8gQmshg5
— ANI (@ANI) January 14, 2025
Unnao News : उन्नाव में पुरवा पुलिस और गौकशों को बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस और गौकशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक गौकश के पैर में लगी तो दूसरी तरफ गौकशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया. तीसरा गौकश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला. पुलिस ने घायल सिपाही और गौकश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है. आपको बता दें कि पुरवा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में कल गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चैकिंग कर रही थी.
ChitraKoot News : भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगा तिल और खिचड़ी का दान पुण्य किया. ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन ब्रह्म बेला में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है. इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सारे जाने-अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन तिल का उबटन या जल में तिल डालकर स्नान करने से सारे प्रकार के रोग दोष से मुक्ति मिल जाती है. इस शुभ दिन पर गंगा की पवित्र धाराओं में स्नान कर दान पुण्य करने से आत्मा को शांति और पवित्रता का अनुभव होता है. इसके चलते भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने सुबह से मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई है और गरीबों को खिचड़ी, तिल, अमरुद, कम्बल दान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं और कामतानाथ मंदिर के दर्शन पूजन कर परिक्रमा लगा रहे हैं.
Mahoba News : महोबा में सिलेंडर से मकान में भीषण आग लग गई. चाय बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली. परिजनों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई. मकान में आग से सारा सामान जलकर खाक हो गया. सिलेंडर विस्फोट के डर से आसपास के मकान भी खाली करा लिए गए. फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. पीड़ित मजदूर मथुरा प्रसाद को इस आगजनी से तकरीबन दो लाख का नुकसान हुआ है. यह घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर के पठानपुरा में हुई.
Sambhal News : संभल में अवैध दुकानों पर आज बुलडोजर चल सकता है. सड़क की जमीन पर कब्जा कर दुकानें बनाई गई हैं. मस्जिद कमेटी ने ये दुकानें बनाईं हैं. मस्जिद कमेटी बाकायदा इन दुकानों का किराया वसूलती है. प्रशासन के नोटिस के बाद आज बुलडोजर की कार्यवाही हो सकती है. संभल कोतवाली के सामने अवैध 12 दुकानें बनी हैं.
Aligarh News : अलीगढ़ में अलीगढ़ में 50 ईसाई परिवार फिर से हिन्दू बन गए हैं. ईसाई धर्म अपनाए हुए 50 परिवारों की हुई फिर से घर वापसी. गर्गी कन्या गुरुकुल और अग्नि समाज ने 50 परिवारों की घर वापसी कराई. 50 परिवारों ने स्वागत यज्ञ में आहुति डाल सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का संकल्प लिया. घर वापसी के दौरान यज्ञ में जातिवाद, मांसाहार, शराब और अश्लील सामग्री से दूर रहने का संकल्प इन परिवारों को दिलाया गया. अलीगढ़ के इगलास थाना इलाके के गांव लधौली का यह मामला है.
UP LIVE TV : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ताजा खबरों को यहां देखें…
Makar Sankranti 2025 Wishes : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के मौके पर सभी को बधाई दी. अपने मकर संक्रांति बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों, सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुजनों व भक्तों को हार्दिक बधाई! यह जगतपिता सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक उत्सव है…
Moradabad News : मुरादाबाद में लव जिहाद का मामला सामने आया है. मुस्लिम युवक पर हरिद्वार जाकर हिन्दू धर्म अपनाने का ढोंग करने का आरोप है. पीड़िता की मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और उसका गर्भपात का आरोप भी युवक पर है. पीड़िता से लव जिहाद कर उसे मुस्लिम बनाने का दबाब और मुस्लिम न बनने पर युवक ने शादी से किया इंकार. पीड़िता की तहरीर पर धारा 64(2)(m), 89, 115(2), 352, 351(3), 61(2) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन की धारा 3 और 5 (2) में मुक़दमा दर्ज किया गया है. आरोपी आसिफ उसकी मां सहित 8 लोगों पर मुक़दमा दर्ज किया गया है. लव जिहाद के आरोपी युवक आसिफ को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली कटघर क्षेत्र का है.
Makar Sankranti 2025 : मकर संक्रांति के मौके पर उत्तराखंड के हरिद्वार में लोगों ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई. देखें यह वीडियो
#WATCH | People take holy dip in river Ganga in Uttarakhand’s Haridwar on the occasion of #makarsankranti2025 pic.twitter.com/nASKe8bWri
— ANI (@ANI) January 14, 2025
Maha Kumbh Khoya Paya Kendra News : प्रयागराज में एक खोया-पाया केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जा रहा है. यहां खोए हुए लोगों के लिए रहने, खाने आदि की सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जबकि कर्मचारी उनके परिवारों को खोजने में मदद कर रहे हैं. केंद्र के प्रबंधक ने बताया कि महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए कमरे हैं, जहां वे अपने परिवार को खोजने तक रह सकते हैं.
Maha Kumbh Mela Amrit Snan : अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि, “सभी अखाड़ों को अमृत स्नान के लिए 40 मिनट का समय दिया गया है. और सभी अखाड़े एक के बाद एक पवित्र डुबकी लगाएंगे…”
#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Ravindra Puri, president of Akhada Parishad, says, “All the akhadas have been allotted 40 minutes for the Amrit Snan. And all the akhadas will take holy dip, one after another…” pic.twitter.com/iJE6Qm7KaW
— ANI (@ANI) January 14, 2025
Makar Sankranti Holiday : मकर संक्रांति के पर्व पर आज प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों और कॉमर्शियल ट्रिब्युनल में अवकाश घोषित किया गया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने इसकी अधिसूचना जारी की. सभी जिला जजों, प्रधान पारिवारिक न्यायाधीशों और कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्युनल के पीठासीन अधिकारियों को अधिसूचना जारी की गई है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियरी में यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित किया गया है.
Maha kumbh Mela LIVE : भव्य और दिव्य महाकुंभ का महाआगाज हो चुका है. आज पहला अमृत स्नान है. सबसे पहले साधु, संत आस्था की डुबकी लगाएंगे. अमृत स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू हो गया. सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के साधु अमृत स्नान करेंगे. महानिर्वाणी और अटल अखाडों को 40 मिनट का वक्त स्नान के लिए दिया जाएगा. दोनों अखाड़ों के साधु-संत 6 बजकर 55 मिनट तक स्नान करेंगे. सन्यासी अखाड़े में कुल सात अखाड़े हैं और संन्यासी अखाड़ों का स्नान 8 बजकर 40 मिनट तक जारी रहेगा. इसके बाद बैरागी अखाड़े के संत स्नान करेंगे.
UP Latest News : रायबरेली में मामूली कहासुनी के बाद दलित युवक की पीट पीटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है. युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मामला महाराजगंज थाना इलाके के नाथगंज गांव का है. यहां के पासी बिरादरी की बस्ती में अचानक लोध बिरादरी के दबंग युवक रामधनी पासी के घर के सामने पहुंचे और उसे गाली देने लगे. गाली सुनकर रामधनी बाहर निकला तो दबंगों ने उसे दबोचकर लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई के दौरान रामधनी की चीख सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था. इस बीच लोध बिरादरी के दबंग वहां से फरार हो गये. उधर मरणासन्न हालत में पड़े रामधनी को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
प्रयागराज महाकुंभ में सोमवार को पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के पूरे होने के बाद आज मंगलवार को महास्नान यानी अमृत स्नान, जिसे पहले शाही स्नान कहा जाता था, चल रहा है. महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह पालन करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के लिए ‘अमृत स्नान’ का स्नान क्रम जारी किया गया है. जिसके तहत मकर संक्रांति का शाही स्नान यानि अमृत स्नान ब्रह्म मुहूर्त सुबह 6.15 से शुरू हो गया. सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के नागा संन्यासियों ने स्नान किया. उधर, मकर संक्रांति के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने बाबा गोरखनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई. नाथ संप्रदाय की विशेष पूजा के बाद योगी आदित्यनाथ ने नेपाल और गोरखनाथ की खिचड़ी चढ़ाई और पूरे मंदिर का भ्रमण किया. मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने प्रयागराज में आये साधु संतों व श्रद्धालुओं व गोरखनाथ मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की बधाई दी.
यूपी में छाया दिल्ली का स्वाद, छोले भटूरे खाने वालों की लगी लाइनें
सर्दियों में खेती के लिए बेस्ट है ये फल, किसान को बना देगा मालामाल
किसान भाई जनवरी में करें इन फसलों की बुवाई, कम लागत में होगी मोटी कमाई!
ये 5 मछलियां हैं बेहद फायदेमंद, प्रोटीन से भरपूर आंखों को रखें हमेशा हेल्दी
घर बैठे पहुंच जाएंगे महाकुंभ, जब देखेंगे ये 10 तस्वीरें, मुंह से निकलेगा- वाह!
Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहला अमृत स्नान, उमड़ा आस्था का..
हवाई जहाज के टायरों में भरी जाती है कौन सी हवा? जवाब जानते हैं आप?
18 लाख की नौकरी छोड़ क्लियर किया यूपीएससी, पहले प्रयास में अपर्णा बनीं IPS
आदि शंकर की हुंकार, प्रयागराज में पहला महाकुंभ, AI ने दिखाया कैसा था नजारा
लाइव ब्लॉग
3 minutes ago
33 minutes ago
9 minutes ago
21 hours ago