Feedback
उत्तर भारत के लोगों को आज रात से मौसम में बड़े बदलाव की तैयारी करनी होगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओले पड़ने की संभावना जताई है. यह मौसम का बदलाव आज शाम से शुरू होकर 30 मई तक जारी रह सकता है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के मिलने से यह सिस्टम बना है. इस समय हरियाणा और राजस्थान की सीमा के पास गरज-चमक के साथ बादल बन रहे हैं. विभाग ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी की रफ्तार 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.
यह भी पढ़ें: बारिश कम कर सकती है नौतपा का ताप… आज से शुरू हो रहा मौसम का नया स्पेल, जानिए IMD का अलर्ट
किन-किन इलाकों में रहेगा असर?
मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया और डॉ. प्रदीप ने खासतौर पर धूल भरी आंधी को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार इतनी तेज हो सकती है कि पेड़ उखड़ सकते हैं. बिजली के खंभे गिर सकते हैं और छतें उड़ सकती हैं.
क्यों आ रहा है यह बदलाव?
पश्चिमी विक्षोभ एक प्राकृतिक वेदर सिस्टम है जो पश्चिम से आती है. यह सर्दियों में बर्फबारी और गर्मियों में बारिश-आंधी लाती है. इस बार यह विक्षोभ काफी सक्रिय है, जिसकी वजह से उत्तर भारत में अचानक मौसम खराब हो रहा है. नौतपा की गर्मी के बीच यह बारिश और आंधी लोगों को कुछ राहत देगी, लेकिन तेज हवाओं के कारण नुकसान भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: हीट रिस्क… हर 4 में से 3 भारतीय ‘आग की भट्टी’ झेलने को मजबूर!
सावधानी बरतें, घबराएं नहीं
मौसम विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. यदि स्थिति ज्यादा गंभीर हुई तो और अलर्ट जारी किए जा सकते हैं. फिलहाल यह सिस्टम 30 मई तक सक्रिय रहने की उम्मीद है. उसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है. उत्तर भारत के लोग पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे थे. इस बारिश और आंधी से तापमान में गिरावट आएगी. गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. लेकिन तेज हवाओं और गरज-चमक से जुड़े खतरे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू