दिल्ली में बारिश का कहर! तूफान और बिजली गिरने से एयरपोर्ट पर उड़ानों की रफ्तार थमी – India.Com

Delhi Rain News: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई. हालांकि, इस बदले मौसम का असर राजधानी के हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई दिया. खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और कई एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की.

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से जारी सूचना में कहा गया कि खराब मौसम और संभावित तूफान के चलते कुछ फ्लाइट्स के संचालन पर असर पड़ सकता है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि ग्राउंड स्टाफ और अन्य एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो. साथ ही यात्रियों से अपील की गई कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें.

एयरपोर्ट प्रशासन ने ये भी सुझाव दिया कि भारी ट्रैफिक और मौसम से होने वाली देरी से बचने के लिए लोग दिल्ली मेट्रो जैसे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें. बारिश के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी.

खराब मौसम को देखते हुए इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने भी यात्रियों को अलर्ट जारी किया. इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दिल्ली के खराब मौसम का असर फ्लाइट शेड्यूल पर पड़ा है और कंपनी लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है. एयरलाइन ने यात्रियों से वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए अपनी उड़ान की जानकारी चेक करते रहने की अपील की.
वहीं, स्पाइसजेट ने भी कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान दोनों प्रभावित हो सकते हैं. एयरलाइन ने यात्रियों से अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचने और अपडेट्स पर नजर बनाए रखने को कहा. बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई. पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति का सामना कर रहे लोगों को इससे काफी राहत मिली. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की ओलावृष्टि की भी खबरें सामने आईं.

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने पहले ही दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया था. विभाग ने चेतावनी दी थी कि कई जगहों पर तेज आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News