Karnataka Politics Live Update: सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं. डीके शिवकुमार अब कार्नाटक के नए सीएम होंगे. सिद्धारमैया ने कहा कि नई सरकार को मेरा पूरा समर्थन है.
एक दिन पहले यानी बुधवार को कर्नाटक सीएम की कुर्सी को लेकर बने सस्पेंस के बीच मंगलवार (26 मई) को दिल्ली के इंदिरा भवन में मैराथन बैठक चली. इसमें सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हुए थे.
कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से नेतृत्व में बदलाव और कैबिनेट में फेरबदल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. शिवकुमार के समर्थक 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनने को लेकर हुए कथित समझौते के तहत शिवकुमार के सीएम बनने पर जोर दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अगर सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने रहते हैं तो फिर पार्टी शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को राज्यसभा भेज सकती है.
खराब मौसम की वजह से सिद्धारमैया फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद वे कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे.
कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उन्होंने राज्यसभा जाने से भी इनकार कर दिया. दिल्ली में वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.