NEET री-एग्जाम में सेना की एंट्री! पेपर लीक के बाद केंद्र का सबसे बड़ा कदम, फौज की निगरानी में होगी परीक्षा – India.Com

NEET Re-Exam: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर केंद्र सरकार अब किसी भी तरह की चूक नहीं चाहती. पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद रद्द हुई परीक्षा के दोबारा आयोजन के लिए सरकार ने ऐसा कदम उठाने की तैयारी की है, जो पहले कभी किसी राष्ट्रीय परीक्षा में नहीं देखा गया. 21 जून को होने वाली री-एग्जाम प्रक्रिया में सेना की मदद लेने पर विचार किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, NTA के वरिष्ठ अधिकारी और कई मंत्रालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की गई. इसमें क्वेश्चन पेपर तैयार करने, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, सुरक्षा और अंतिम केंद्र तक पेपर पहुंचाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई.

बताया जा रहा है कि इस बार परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सेना और वायुसेना की लॉजिस्टिक सहायता ली जा सकती है. खासतौर पर खराब मौसम, भारी बारिश या तूफान जैसी परिस्थितियों में एयरफोर्स क्वेश्चन पेपर को समय पर सुरक्षित तरीके से पहुंचाने में मदद कर सकती है.

हालांकि अधिकारियों ने साफ किया है कि सेना का काम केवल लॉजिस्टिक्स और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट तक सीमित रहेगा. परीक्षा संचालन, निगरानी या मूल्यांकन में सेना की कोई भूमिका नहीं होगी. केंद्र सरकार इस कदम को केवल सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के रूप में देख रही है.
NEET-UG देश की सबसे बड़ी ऑफलाइन परीक्षा मानी जाती है, जिसमें इस बार करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों को शामिल होना है. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा दोबारा आयोजित करना सरकार और NTA दोनों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. यही वजह है कि गृह मंत्रालय, राज्य सरकारें, डाक विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय तक को इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है.

इधर NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रश्नपत्र लीक कैसे हुआ और किन-किन लोगों की इसमें भूमिका रही. सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रों और अभिभावकों का भरोसा दोबारा जीतना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News