घर पर फैटी लिवर की जांच कैसे करें? डॉक्टर ने बताया इन लक्षणों पर दें ध्यान – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Fatty Liver Ke Lakshan: फैटी लिवर होने पर शरीर कई तरह के लक्षण देने लगता है जिन्हें शुरुआत में ही पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. मानव वाधवान. हेपेटोलॉजी एंड लिवर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. मानव वाधवान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह घर पर ही आप पता कर सकते हैं कि आपको फैटी लिवर की दिक्कत (Fatty Liver Symptoms) है या नहीं. समय रहते फैटी लिवर का पता लगाकर डॉक्टर से जांच करवाई जा सकती है और इलाज शुरू हो सकता है जिससे लिवर को बहुत ज्यादा डैमेज होने से बचाया जा सकता है.
डॉक्टर ने बताया कि फैटी लिवर का पहला लक्षण है वजन का बढ़ना. खासकर बैली फैट का बढ़ना. पेट की चर्बी का डायरेक्ट लिंक इंसुलिन रेजिस्टेंस से है और इंसुलिन रेजिस्टेंस फैटी लिवर को डिफाइन करता है. ये दोनों ही एकदूसरे से लिंक्ड होते हैं.
शरीर में हर समय थकान रहना फैटी लिवर का लक्षण हो सकता है. अच्छे से सोने के बाद भी थकान नहीं उतरती है. शरीर का पूरा मेटाबॉलिज्म लिवर से डिफाइन होता है और इसीलिए अगर आपको फैटी लिवर होगा तो शरीर में थकान रहेगी ही.
पेट के दाईं तरफ हल्का दर्द बना रहता है. छाती और पेट के बीच में लिवर होता है. अगर आपको इस हिस्से में दर्द हो रहा है तो इसका मतलब होता है कि आपके लिवर का साइज बढ़ रहा है जोकि फैटी लिवर की ओर इशारा करता है.
हर समय फुंसियां निकलना या एक्ने होना इंसुलिन रेजिस्टेंस को दर्शाता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस डायबिटीज और फैटी लिवर से जुड़ा होता है.
लिवर डैमेज की शुरुआत में हर समय जी मितलाने की दिक्कत हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि डैमेज हुए लिवर से जो एंजाइम निकलते हैं वो खून में आने लगते हैं.
डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपको इन 5 में से एक लक्षण भी नजर आ रहा है तो आपको लिवर का टेस्ट जरूर कराना चाहिए. इससे शुरुआत में ही फैटी लिवर को पहचानकर लिवर डैमेज को बढ़ने से रोका जा सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News