'मुझे तुम पर गर्व है…', वैभव सूर्यवंशी के लिए LSG टीम के ऑनर संजीव गोयनका का भावुक पोस्ट – AajTak

Feedback
15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपने तूफानी प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा. वैभव को लेकर अब उद्योगपति और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका का एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोयनका ने वैभव की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके संघर्ष और शानदार सफर को याद किया.
संजीव गोयनका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘9 साल पहले वह स्टैंड्स में बैठकर राइजिंग पुणे सुपर जायंट को सपोर्ट कर रहा था. आज उसने आईपीएल 2026 का समापन ऑरेंज कैप विनर के रूप में किया है. क्या गजब का सफर रहा है, वैभव. स्टैंड्स में बैठा एक नन्हा प्रशंसक आज सीजन के सबसे प्रतिभाशालियों खिलाड़ियों में से एक बन चुका है. यह एक बेहद खास उपलब्धि है और मुझे यकीन है कि भारत की जर्सी में अभी उसके लिए कई बड़े मुकाम बाकी हैं. आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है.’
Nine years ago, he was in the stands supporting Rising Pune Supergiant. Today, he ends IPL 2026 as the Orange Cap winner.

What a remarkable journey, Vaibhav. From a young fan in the stands to one of the brightest performers of the season.

This is a special achievement, and I… pic.twitter.com/Dd7v80KYHl
दरअसल, संजीव गोयनका द्वारा शेयर की गई तस्वीर में बेहद छोटे वैभव स्टेडियम में मैच देखते नजर आ रहे हैं. वो मुकाबला 3 मई 2017 को राइजिंग पुणे सुपर जायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया. तब उस मुकाबले को स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली टीम राइजिंग पुणे सुपर जाायंट ने 4 विकेट से जीता था. राइजिंग पुणे सुपर जायंट 2016 और 2017 के सीजन में आईपीएल का हिस्सा थी और उसका मालिकाना हक संजीव गोयनका के पास था. उस टीम का पार्ट महेंद्र सिंह धोनी भी थे.
2017 के सीजन में स्टेडियम में जाकर मैच देखने वाल वही ‘बालक’ अब आईपीएल का सबसे बड़ा युवा सुपरस्टार बन चुका है. वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा और उन्होंने 72 छक्के लगाए. महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऑरेंज कैप जीतने के साथ-साथ ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’, ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ और ‘सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन’ जैसे बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए.
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले फाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से पूरे टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया. क्वालिफायर-2 में भी उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT( के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन ठोककर फैन्स को हैरान कर दिया था. अब गोयनका का यह पोस्ट वैभव की कहानी को और खास बना रहा है- एक ऐसा बच्चा, जो कभी स्टैंड्स में बैठकर आईपीएल देखा करता था, वही आज दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का सबसे चमकदार सितारा बन चुका है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News