आर्थिक संकट का बड़ा कारण बन सकते हैं ये 3 ग्रह, समय रहते करें ये उपाय – Hindustan Hindi News

कई बार ऐसा होता है कि मेहनत करने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता। कमाई अच्छी होती है, लेकिन खर्चे बढ़ जाते हैं या अचानक कोई बड़ा नुकसान हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए राहु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों को जिम्मेदार माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार राहु की खराब स्थिति इंसान से गलत फैसले करवाती है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं शनि और मंगल की वजह से पैसा जमा करने में दिक्कत आती है और कर्ज बढ़ने लगता है। ऐसे में कुछ आसान उपाय करने से राहत मिल सकती है।

अगर बार-बार पैसा फंस रहा है या बेवजह खर्च बढ़ रहे हैं, तो राहु को शांत करने के लिए रोज “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का जाप करें। इसके अलावा किसी जरूरतमंद को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।

शनिवार की शाम काले तिल को परिवार के सभी लोगों के सिर से 7 बार उतारकर बहते पानी में प्रवाहित कर दें या किसी सुनसान जगह पर रख दें।

अगर कर्ज बढ़ रहा है या पैसों की तंगी बनी हुई है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे शनि देव की कृपा मिलती है और आर्थिक बाधाएं कम होती हैं।

शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा और धन का कारक माना जाता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं। इसके साथ “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करना भी लाभकारी माना जाता है।

अगर अचानक आर्थिक परेशानी बढ़ जाए या फंसा हुआ पैसा वापस न मिल रहा हो, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और गाय को हरी घास खिलाएं। वहीं कर्ज से जल्दी राहत पाने के लिए मंगलवार को ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है।

हनुमान जी की पूजा भी आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मददगार मानी जाती है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News