राजस्थान: ऑपरेशन के बाद महिला मरीज को चढ़ाई गई एक्सपायरी ड्रिप, ऐसे टली बड़ी अनहोनी – AajTak

Feedback
डूंगरपुर जिले के मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां ऑपरेशन के बाद भर्ती एक महिला मरीज को कथित तौर पर एक्सपायरी डेट की ड्रिप चढ़ा दी गई. घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. नगर परिषद डूंगरपुर के निवर्तमान पार्षद पति नरेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी को पेट दर्द की शिकायत के बाद 27 मई को अस्पताल लाया गया था. जांच के बाद डॉक्टरों ने अपेंडिक्स की पुष्टि की और गुरुवार को ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद महिला को महिला सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया.
नरेश यादव के अनुसार, वे दिनभर अस्पताल में मौजूद रहे लेकिन रात करीब 10 बजे छोटी बच्ची के घर पर अकेली होने के कारण वह घर चले गए थे. इसके बाद पत्नी और अन्य परिजन अस्पताल में ही रुक गए. शुक्रवार सुबह नर्सिंगकर्मियों ने मरीज को ड्रिप चढ़ाई. सुबह करीब 7.30 बजे जब नरेश यादव अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मरीज को ड्रिप लगी हुई थी. इसी दौरान उनकी नजर ड्रिप की बोतल पर गई, जिसमें एक्सपायरी डेट मार्च 2026 लिखी हुई थी. यह ड्रिप सोडियम क्लोराइड और ग्लूकोज की थी.
अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद महिला वार्ड में भर्ती थी मरीज
यह बात सामने आते ही परिजनों ने नर्सिंगकर्मियों और अस्पताल अधीक्षक से शिकायत की. इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ड्रिप हटाने के लिए पहुंचा, लेकिन परिजनों ने इसे रोक दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित, स्टॉक की भी हो रही जांच
अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ कोस्तुभ सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने मरीज की जांच की है और फिलहाल उसकी हालत ठीक है. उन्होंने कहा कि एक्सपायरी डेट की ड्रिप किसने और कैसे चढ़ाई, इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन ने यह भी बताया कि स्टॉक में एक्सपायरी दवाओं और ड्रिप की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News