Published By: Gargi Santosh | Updated: May 30, 2026, 8:59 PM
भारत ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वियतनाम के साथ BrahMos मिसाइल सप्लाई की बड़ी डिफेंस डील साइन हुई है. हालांकि, डील का सार्वजनिक ऐलान अभी नहीं किया गया है, लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि समझौता पूरा हो चुका है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डील करीब 200 से 350 मिलियन डॉलर की हो सकती है. अगर समझौता पूरा हो जाता है तो इंडोनेशिया, फिलीपींस के बाद BrahMos खरीदने वाला दूसरा विदेशी ग्राहक बन जाएगा.
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत ASEAN देशों को अपना दोस्त मानता है और उनके साथ एडवांस डिफेंस टेक्नोलॉजी शेयर करने में खुशी महसूस करता है. भारत की Act East Policy के तहत दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ रक्षा सहयोग लगातार मजबूत किया जा रहा है.
विशेषज्ञों का मानना है कि वियतनाम और इंडोनेशिया के साथ BrahMos डील चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने की रणनीति का हिस्सा है. दक्षिण चीन सागर में चीन और इन देशों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. ऐसे में भारत की यह डिफेंस साझेदारी काफी अहम मानी जा रही है.
चलिए अब BrahMos की ताकत के बारे में बताते हैं. यह दुनिया की सबसे तेज और एडवांस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है. इसे भारत के DRDO और रूस की NPO Mashinostroyeniya ने मिलकर तैयार किया है.
इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र नदी और रूस की Moskva नदी को मिलाकर रखा गया है. BrahMos मिसाइल Mach 2.8 से 3.0 की स्पीड से उड़ती है, यानी आवाज की रफ्तार से लगभग तीन गुना तेज. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे रोकना बेहद मुश्किल माना जाता है.
इस मिसाइल की शुरुआती रेंज 290 किलोमीटर थी, लेकिन अब इसका Extended Range वर्जन 450 से 800 किलोमीटर तक हमला कर सकता है. यह समुद्र के बेहद करीब उड़ान भरकर रडार से बच सकती है और जरूरत पड़ने पर ऊंचाई पर भी उड़ सकती है.
अब अगर इंडोनेशिया के साथ डील फाइनल होती है, तो इससे कई भारतीय डिफेंस कंपनियों को बड़ा फायदा मिल सकता है. BrahMos प्रोग्राम में शामिल भारतीय कंपनियां मिसाइल के कई पार्ट्स और सब-सिस्टम तैयार करती हैं. इससे भारत के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी. (Photo from IANS, AI)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED