कैसी है प्रेमानंद महाराज की तबीयत? ईशा गुप्ता ने बताया, बोलीं- मत फैलाओ झूठ – Hindustan Hindi News

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लेकर पिछले कुछ वक्त से खबरें आ रही हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसी वजह से हर रोज होने वाली पदयात्रा भी नहीं हो रही है। प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने और पदयात्रा ना होने से उनके भक्त निराश हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर वायरल खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने महाराज की तबीयत पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि महाराज जी की तबीयत ठीक है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि महाराज की तबीयत को लेकर अफवाह न उड़ाई जाए।
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी की शुरुआता राधे-राधे से की।ईशा गुप्ता ने लिखा- जल्दी से एक अपडेट! प्रेमानंद जी ठीक हैं और वो एकांत में आराम कर रहे हैं। अनुरोध है कि झूठी और नकारात्मक खबरें न फैलाएं।
ईशा गुप्ता ने अपनी स्टोरी में प्रेमानंद महाराज को फॉलोअर्स के लिए भी संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आप लोग अपनी साधना जारी रखिए और सबके लिए प्रार्थना करिए। ईशा ने अपनी स्टोरी का अंत भी राधे-राधे से किया।
बता दें, प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता न केवल आम जनता के बीच है बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी है। कई बॉलीवुड सितारे प्रेमानंद महाराज के दरबार में उनके आशीर्वाद के लिए जाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई बाल प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजरी लगा चुके हैं। कुछ वक्त पहले कैलाश खेर भी प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे थे। उन्होंने प्रेमानंद महाराज के सामने कृष्ण और शिव भजन गाए थे।
प्रेमानंद महाराज की तबीयत की बात करें तो उन्होंने अपने भक्तों को बताया है कि उनकी दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। कई भक्त महाराज को अपनी किडनी ऑफर कर चुके हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज ने किसी की भी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए नहीं ली। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी प्रेमानंद महाराज को किडनी डोनेट करने की भी बात की थी, लेकिन प्रेमानंद महाराज ने तब भी मना कर दिया था। प्रेमानंद के बारे में बात करें तो उनकी सोशल मीडिया पर भी काफी फॉलोइंग है। जेन जी लोग भी प्रेमानंद महाराज को सुनना पसंद करते हैं।
हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News