ऋषभ पंत नप गए, LSG ने छीनी कप्तानी, क्या संजीव गोयनका ने लिया बड़ा फैसला? – AajTak

Feedback
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बड़ा फैसला लेते हुए ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पंत ने खुद कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उनके फैसले को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया.
LSG की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी से कप्तानी के दायित्वों से हटाने का अनुरोध किया था. इसके बाद टीम प्रबंधन और फ्रेंचाइजी ने आपसी सहमति से इस फैसले पर मुहर लगा दी.
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ऋषभ ने खुद फ्रेंचाइजी से यह अनुरोध किया था और हमने उनके फैसले का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार कर लिया. ऐसे फैसले आसान नहीं होते. कप्तान के तौर पर ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम में जो योगदान दिया, उसके लिए हम उनके आभारी हैं. 
उन्होंने आगे कहा- अब हमारा पूरा फोकस टीम को फिर से मजबूत बनाने और बेहतर संरचना तैयार करने पर है, ताकि फ्रेंचाइजी भविष्य में अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर तक पहुंच सके. ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी. फ्रेंचाइजी फिलहाल रीबिल्डिंग मोड में नजर आ रही है और आने वाले समय में टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
पंत के नेतृत्व में LSG का प्रदर्शन लगातार चर्चा में रहा था. हालांकि टीम को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली, जिसके बाद कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे थे. अब फ्रेंचाइजी ने नए दौर की शुरुआत के संकेत दे दिए हैं. माना जा रहा है अब LSG के माल‍िक संजीव गोयनका टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर अगले साल की प्लान‍िंग तय करेंगे, साथ ही देखेंगे कि नया कप्तान कौन होगा. 

27 करोड़ की कीमत में लखनऊ में आए थे पंत 
ऋषभ पंत आईपीएल इत‍िहास के सबसे महंगे ख‍िलाड़ी हैं. उनकी नीलामी नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में हुई थी, जहां उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कीमत में खरीदा था इसके बाद, जनवरी 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें टीम का कप्तान घोषित किया था.  
पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन 
2026 यानी की इस आईपीएल सीजन में लखनऊ की टीम 10वें नंबर पर रही, वहीं 2025 में सातवें नंबर पर रही थी. यानी साफ है कि दोनों ही बार लखनऊ का प्रदर्शन आईपीएल  में शानदार नहीं रहा. 

पंत का LSG के कप्तान के तौर पर प्रदर्शन कैसा रहा 
पंत की बात करें तो उन्होंने 2025 और 2026 के कुल 28 मैचों में कप्तानी की थी, जहां 10 बार टीम जीती, 18 बार हारी थी. यानी इस मोर्चे पर भी पंत फेल रहे थे. 

पंत का 2025 और 2026 में प्रदर्शन 
ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 में 14 मैचों में 138.05 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए थे. 2025 सीजन में तो उनका प्रदर्शन उनका बेहद खराब था, तब उन्होंने 14 मैचों में 24.33 के एवरेज से 269 रन बनाए थे. 
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News