Feedback
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी सादगी और क्लासी ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं. लेकिन ये क्या माधुरी का इंटरनेट पर एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. अवॉर्ड फंक्शन में माधुरी ने डीपनेक और थाई हाई स्लिट गाउन पहना है. माधुरी का इस कदर बोल्डनेस दिखाना, फैंस को हजम नहीं हो रहा है. लेकिन यहां एक ग्लिच है. वायरल वीडियो AI है. पूरी तरह फेक है.
माधुरी की बोल्डनेस देख हैरान फैंस, लेकिन…
रश्मिका मंदाना, रुक्मिणी वसंत के बाद माधुरी AI की चपेट में आई हैं. ये डीपफेक वीडियो उनकी पर्सनैलिटी को वल्गर दिखा रहा है. एक्ट्रेस को बोल्ड और रिवीलिंग अवतार में दिखाया गया है. लेकिन ये सच नहीं है. फैक्ट चैक करने पर मालूम पड़ा कि किसी ने माधुरी के लुक के साथ छेड़छाड़ की है. माधुरी ने 10 मार्च को सेम ऑफ शोल्डर गाउन में अपनी तस्वीरें पोस्ट की थीं. ये ड्रेस कहीं से भी रिवीलिंग नहीं है. ना ही इसका गला डीप है. ना ही इसमें कोई स्लिट है. AI वीडियो में फ्लोर लेंथ गाउन को थाई स्लिट दिखाया गया है. माधुरी की इन फोटोज से मालूम पड़ता है कि AI के जरिए किस तरह से माधुरी के खिलाफ फेक नैरेटिव सेट किया गया है.
A post shared by Vinay Sharma (@vinayshaarma)
वायरल फेक वीडियो में माधुरी अपने पास बैठे सेलेब्स से बात कर रही हैं. वो मुस्कुरा रही हैं. माधुरी की तरफ से अभी तक इस फेक वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन यूजर्स सेलेब्स के लगातार सामने आ रहे फेक वीडियो से हैरान हैं. क्योंकि ये रुकने का नाम नहीं ले रहा है. यूजर्स का कहना है AI की मदद से किसी को फूहड़ और अश्लील दिखना क्राइम है. यूजर्स की फेक वीडियोज बनाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग है. कई सेलेब्स इन फेक वीडियो को लेकर अपनी आपत्ति जता चुके हैं.
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)
वर्कफ्रंट पर, माधुरी की अपकमिंग फिल्मों में ‘मां बहन’ शामिल है. ये नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी. डार्क क्राइम कॉमेडी फिल्म में माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा भी नजर आएंगी. फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने बनाया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू