RR vs GT: आईपीएल क्वाल‍िफायर-2 में टॉस पर मचा बवाल, पहले हारे रियान पराग, फ‍िर रेफरी ने पलटा फैसला – AajTak

Feedback
आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 मुकाबले से पहले मुल्लांपुर में टॉस के दौरान बड़ा ड्रामा देखने को मिला. शुक्रवार (29 मई)को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला शुरू होने से पहले सिक्का उछलते ही मैदान पर कुछ सेकेंड के लिए कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई. मामला इतना बढ़ गया कि मैच रेफरी प्रकाश भट्ट को दखल देना पड़ा और आखिरकार टॉस दोबारा कराया गया.
दरअसल, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग टॉस के लिए मैदान पर पहुंचे थे. सिक्का उछाले जाने के बाद रियान पराग ने ‘हेड्स’ कॉल किया, लेकिन उनकी आवाज साफ सुनाई नहीं दी. सिक्का नीचे आने पर रिजल्ट ‘टेल्स’ निकला. इसी बीच मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि उन्हें कॉल सुनाई नहीं दी है, इसलिए टॉस दोबारा होगा.
इसके बाद दोबारा सिक्का उछाला गया और इस बार किस्मत राजस्थान रॉयल्स के साथ रही. रियान पराग ने टॉस जीत लिया और बिना देर किए पहले बल्लेबाजी का फैसला कर लिया. इस पूरे घटनाक्रम ने कुछ देर के लिए खिलाड़ियों और फैन्स दोनों को हैरान कर दिया.
टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने कहा कि पिच पिछले मुकाबले जैसी ही नजर आ रही है, लेकिन दूसरी पारी में यह थोड़ी धीमी हो सकती है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के गेंदबाज इस स्थिति का फायदा उठाने में सक्षम हैं.
🚨Toss update from New Chandigarh 🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bat first against @gujarat_titans

Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/VuLXsWl9Ih
रियान पराग ने कहा- हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. विकेट लगभग वैसा ही है, लेकिन मुझे लगता है कि बाद में यह थोड़ा धीमा होगा. हमारे पास ऐसे गेंदबाज हैं जो इसका फायदा उठा सकते हैं. हमें पूरे 40 ओवर अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी. जो टीम बेहतर खेलेगी, वही जीतेगी.
उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ की भी तारीफ की और कहा कि खिलाड़ियों की रिकवरी और फिटनेस पर शानदार काम हुआ है. राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया.
Focus, manifest, get ready to deliver! 💪

Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/ebvnsvMTuN
वहीं शुभमन गिल ने कहा कि अगर टॉस गुजरात टाइटन्स जीतती तब भी टीम पहले बल्लेबाजी ही करती. उन्होंने कहा कि इस विकेट पर पहले ही काफी क्रिकेट खेली जा चुकी है और पिच ज्यादा अलग व्यवहार नहीं करेगी.
शुभमन गिल ने कहा- हम भी पहले बल्लेबाजी करते. इस विकेट पर पहले ही 40 ओवर का खेल हो चुका है और यह अलग तरह से व्यवहार नहीं करेगी. हमारे पास अब सब कुछ दांव पर लगा है. यह करो या मरो की स्थिति है.गुजरात टाइटन्स ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. टीम में रविश्रीनिवासन साई किशोर की वापसी हुई.
गुजरात टाइटन्स प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज.
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News