शुभमन गिल ने IPL में ठोका 5वां शतक, ऐसा करने वाले छठे बल्लेबाज बने; संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की – Hindustan Hindi News

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान दमदार शतक लगाया। इस शतक की बदौलत उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया है। शुभमन गिल का आईपीएल में ये पांचवां शतक है। गिल ने आईपीएल में 5वीं टीम के खिलाफ शतक ठोका है। इससे पहले उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी शतक लगाए। गिल की शतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया। राजस्थान द्वारा मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 219 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुल्लांपुर में 53 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 104 रन बनाए। गिल का आईपीएल में ये 5वां शतक है। इसके साथ ही वह आईपीएल में 5 या उससे अधिक शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन के रिकॉर्ड की बराबरी की। संजू ने जारी सीजन में दो शतक लगाए थे। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। विराट कोहली ने नौ शतक मारे हैं। कोहली ने भी इस सीजन शतक लगाया है। जोस बटलर ने आईपीएल में सात शतक लगाया है।
शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 15 मैचों में 722 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.13 का है। गिल का स्ट्राइक रेट 163.72 का है। वैभव सूर्यवंशी जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए। गिल गुजरात टाइटंस के लिए जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन ने 16 मैचों में 702 रन बनाए हैं। अब तक सिर्फ तीन ही बल्लेबाज जारी सीजन में 700 का आंकड़ा पार कर सके हैं।
शुभमन गिल के शानदार शतक ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी के शानदार सफर का अंत कर दिया और सात विकेट से जीत दर्ज करके गुजरात टाइटंस ने तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली जहां सामना मौजूदा चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होगा। इस सत्र में नित नया इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर 47 गेंद में 96 रन की पारी खेली और आखिरी ओवर में डोनोवन फरेरा ने राशिद खान को चार छक्के जड़कर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट पर 214 रन तक पहुंचाया। जवाब में गिल और साइ सुदर्शन ने पहले विकेट के लिये 77 गेंद में 167 रन की साझेदारी करके मैच को रॉयल्स की जद से बाहर कर दिया और गुजरात ने आठ गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की।
हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में ‘पंचायती टाइम्स’ वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News