41 करोड़ रुपये का गांजा, चरस और हेरोइन भट्टी में झोंक दिया गया, गोंडा में चला 'ऑपरेशन दहन' – AajTak

Feedback
यूपी के गोंडा में 41 करोड़ 60 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थों को प्रशासन ने एक प्राइवेट चीनी मिल की भट्टी में जलाकर नष्ट कर दिया. इस पूरी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन दहन’ नाम दिया गया. दरअसल, ये मादक पदार्थ एक-दो मामलों में नहीं, बल्कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 898 मामलों में बरामद किए गए थे. वर्षों के दौरान अलग-अलग थानों की कार्रवाई में जब्त किए गए इन नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नष्ट किया गया.
गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में मैजापुर चीनी मिल में यह कार्रवाई की गई. सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जब्त नशीले पदार्थों को मिल की भट्टी में पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिया गया.
यहां देखें Video
अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो नष्ट किए गए मादक पदार्थों की मात्रा भी कम नहीं थी. पुलिस के मुताबिक, सबसे ज्यादा 1285.7 किलोग्राम गांजा था. इसके अलावा 52.57 किलोग्राम चरस, 95.71 किलोग्राम डोडा, 6.1186 किलोग्राम स्मैक, 0.1136 किलोग्राम हेरोइन, 0.878 किलोग्राम अफीम और 0.045 किलोग्राम कोकीन भी नष्ट की गई. कुल 1511.763 किलोग्राम नशीले पदार्थ भट्टी में झोंक दिए गए.
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में NCB का बड़ा एक्शन, नष्ट किया गया 4000 किलोग्राम मादक पदार्थ
पुलिस का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी अनुमानित कीमत करीब 41 करोड़ 60 लाख रुपये थी. यानी इतना बड़ा जखीरा अगर अवैध बाजार तक पहुंच जाता, तो साचिए कितने लोग प्रभावित होते.
कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद मादक पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक रखा जाता है. इसके बाद जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में उनका निस्तारण किया जाता है, ताकि उनका दोबारा इस्तेमाल या अवैध कारोबार में इस्तेमाल न हो सके.
पुलिस का दावा है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. ‘ऑपरेशन दहन’ भी उसी कड़ी का हिस्सा है. प्रशासन का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News