Blue Moon 2026 Remedies: भारत में कितने बजे दिखेगा ब्लू मून? 31 मई को आसमान में दुर्लभ नजारा, जरूर करें ये 7 उपाय – Hindustan Hindi News

Blue Moon Kab Dikhega 2026: हर महीने आसमान में पूर्णिमा का चांद दिखता है जोकि अपने आप में खास होता है। इस बार 31 मई की पूर्णिमा खास रहने वाली है। इस दिन आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। हालांकि नाम सुनकर यही लगेगा कि चांद का रंग ही नीला दिखेगा लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। खगोलीय दृष्टि से ब्लू मून उस घटना का नाम जो बहुत ही रेयर होता है। आइए जानते हैं कि ये कितने साल बाद दिखता है और भारत में इसे कितने बजे देखा जा सकता है और कल के दिन कौन से उपाय किए जा सकते हैं? साथ ही जानेंगे Blue Moon से जुड़ी और भी दिलचस्प बातें।
जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। मई 2026 में पहली पूर्णिमा महीने की शुरुआत में पड़ी थी जबकि दूसरी पूर्णिमा 31 मई को पड़ रही है। इसी वजह से इसे ब्लू मून कहा जा रहा है और इस नजारे को देखने के लिए कई लोग उत्साहित हैं। ब्लू मून को लेकर दुनिया भर में क्रेज इस वजह से भी होता है क्योंकि ये 2 से 3 साल के बाद ही दिखता है। इसी वजह से इसे दुर्लभ माना जाता है।
नाम से सुनकर कई लोग कन्फ्यूज भी हो रहे होंगे कि कल आसमान में नीले रंग का चांद दिखेगा। जबकि ऐसा नहीं है। 31 मई को दिखने वाले ब्लू मून का रंग सामान्य पूर्णिमा की तरह ही होगा। इसका नाम रंग की वजह से नहीं बल्कि खगोलीय गणना के हिसाब से रखा गया है।
भारत में 31 मई की शाम सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में ब्लू मून दिखाई देगा। इसे देखने के लिए सबसे अच्छा समय शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच बताया जा रहा है। इस दौरान इसे आसमान में आसानी से देखा जा सकेगा। मौसम अगर साफ रहता है तो इसे बिना किसी दूरबीन के आसानी से देख सकते हैं। मान्यता है कि ब्लू मून जरूर देखना चाहिए क्योंकि इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
1. कल यानी 31 मई को चंद्रमा को देखकर जल अर्पित करें।
2. चंद्रमा को देखने के बाद ॐ सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
3. सफेद मिठाई, चावल या दूध का दान करना शुभ होगा।
4. अपने मन की शांति के लिए आप कुछ समय मेडिटेशन में लगाएं।
5. घर में सुख-समृद्धि के लिए चांदनी रात में थोड़ी देर बैठें।
6. माता लक्ष्मी की पूजा कर खीर का भोग लगाएं।
7. परिवार की खुशहाली के लिए कल रात 1 दीया जरूर जलाएं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News