सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने रचाई दूसरी शादी, पति भी हैं जिला पंचायत अध्यक्ष – AajTak

Feedback
UP के राजनीतिक गलियारों से एक बेहद खास और हाई-प्रोफाइल शादी की खबर सामने आई है. दो अलग-अलग जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष मेरठ के गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की मोनिका यादव एक-दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं. BJP से जुड़े इन दोनों जनप्रतिनिधियों की यह शादी इस समय उत्तर प्रदेश की सियासत और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है.
मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने यह विवाह रचाया है. दोनों भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों का विवाह समारोह हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले स्थित एक रिसॉर्ट में सीमित पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में हुआ.
बताया गया कि गौरव चौधरी का अपनी पहली पत्नी से पूर्व में तलाक हो चुका है, जबकि मोनिका यादव का भी अपने पहले पति धर्मेंद्र यादव से वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुके थे. इसके बाद दोनों ने पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की.
विवाह समारोह में वर पक्ष से गौरव चौधरी के पिता चौधरी महकार सिंह, माता रेखा देवी, भाई नितिन चौधरी और भाभी निहारिका सिंह मौजूद रहे. वहीं वधू पक्ष से मोनिका यादव के पिता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए.
विवाह के बाद दोनों ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया. समारोह को निजी और पारिवारिक रखा गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदारों और चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया था.
बता दें कि मोनिका यादव सपा नेता आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी है. धर्मेंद्र यादव से उनका काफी समय पहले तलाक हो चुका है. वहीं, गौरव चौधरी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं. दोनों की यह दूसरी शादी है. 
बताया जा रहा है कि लगभग 1 साल से दोनों में बातचीत चल रही थी. राजधानी लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक में दोनों की मुलाकात हुई थी. और फिर दोस्ती हुई और अब शादी के बंधन में बंध गए.
मोनिका यादव फर्रुखाबाद के बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता नरेंद्र सिंह यादव सूबे में कई बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News