ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (GEML) ने FY26 के लिए शानदार परफॉर्मेंस दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 786 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया गया है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 19% ज्यादा है। यह ग्रोथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस की बढ़ती डिमांड, मार्केट में बढ़ती मौजूदगी, नए प्रोडक्ट लॉन्च और एक बड़े रिटेल नेटवर्क की वजह से हुई। वाहन डेटा के मुताबिक, कंपनी ने FY26 के दौरान इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में साल-दर-साल 51% की बढ़ोतरी दर्ज की। इससे GEML को FY25 में अपने मार्केट शेयर को 3.6% से बढ़ाकर FY26 में 4.4% करने में मदद मिली, जिससे यह भारत के टॉप 6 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल हो गई। इसका सीधा मुकाबला ओला इलेक्ट्रिक, बजाज ऑटो, TVS मोटर, एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के मॉडल से होता है।
12% का कम्बाइंड मार्केट शेयर मिला
कंपनी ने तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख EV बाजारों में भी अपनी स्थिति मजबूत की है। जहां इसने लगभग 12% का कम्बाइंड मार्केट शेयर हासिल किया। पूर्वी भारत में GEML ने पिछले फाइनेंशियल ईयर के 5.7% से अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर लगभग 8% कर लिया। अपनी बिक्री में बढ़ोतरी को बढ़ावा देने के लिए, कंपनी ने अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार किया, जिससे FY26 के दौरान सक्रिय डीलर्स की संख्या में 13% की बढ़ोतरी हुई। रिटेल नेटवर्क में सुधार और शोरूम के नए रूप ने भी प्रति डीलर प्रोडक्टिविटी में लगभग 30% के सुधार में योगदान दिया।
₹ 3.86 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.59 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 3.57 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 1.2 लाख से शुरू
₹ 80,000 से शुरू
₹ 1.48 लाख से शुरू
FY26 में स्कूटर्स ने कई अवॉर्ड जीते
इस परफॉर्मेंस पर ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर, विकास सिंह ने कहा कि FY26 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर दोनों ही सेक्टर में जबरदस्त परफॉर्मेंस ईयर रहा, जिसे लगातार मांग, प्रोडक्ट इनोवेशन और ग्राहकों के साथ गहरे जुड़ाव का समर्थन मिला। प्रोडक्ट के मोर्चे पर, GEML ने एम्पीयर-ब्रांडेड पेशकशों के जरिए अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना जारी रखा। हाल ही में लॉन्च हुए एम्पीयर मैग्नस ग्रैंड को ‘इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफ द ईयर 2026’ का सम्मान मिला है, जबकि FY26 की चौथी तिमाही में पेश किए गए मैग्नस जी-मैक्स को ‘फैमिली स्कूटर ऑफ द ईयर’ चुना गया। कंपनी ने आने वाले 6th जनरेशन के मैग्नस स्कूटर की भी घोषणा की, जिसका लक्ष्य EV को अपनाने की गति को तेज करना है।
एम्पीयर नेक्सस ने कोल्ली हिल्स के 70-हेयरपिन-बेंड वाले चुनौतीपूर्ण रास्ते को सफलतापूर्वक पूरा करके ‘एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में जगह बनाकर ब्रांड की साख को और बढ़ाया। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर सेगमेंट में GEML ने FY26 के दौरान L5 वाहनों की बिक्री में 17% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। चौथी तिमाही में यह बढ़ोतरी और तेज हुई, जिसमें L5 व्हीकल वॉल्यूम की बिक्री में सालाना आधार पर 31% की वृद्धि हुई। पूरे साल के दौरान इलेक्ट्रिक L5 थ्री-व्हीलर व्हीकल की बिक्री में लगभग 14% की बढ़ोतरी हुई।
कस्टमर सेटिस्फेक्शन पर भी पूरा ध्यान
ग्राहकों की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने हिंदूजा लेलैंड फाइनेंस जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी करके फाइनेंसिंग के ऑप्शन का भी विस्तार किया। इसके तहत L5 थ्री-व्हीलर व्हीकल के लिए ऑन-रोड कीमत का 95% तक लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने ग्राहकों के सेटिसफेक्शन पर भी अपना विशेष ध्यान केंद्रित किया है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी का ‘सोशल नेट सेंटीमेंट स्कोर’ 93% रहा। कंपनी ने इस सफलता का क्रेडिट अपने ‘आफ्टर-सेल्स सपोर्ट नेटवर्क’ और ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाली विभिन्न पहलों को दिया है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play