विजय को मिलने जा रही एक और गुड न्यूज, राज्यसभा में TVK का बन सकता है सांसद – Hindustan Hindi News

Tamil Nadu Rajya Sabha Chunav: तमिलनाडु से राज्यसभा की एक सीट को भरने के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी और विजय की सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को उच्च सदन में पहला सांसद मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्यसभा में भी विजय की पार्टी टीवीके का खाता खुलना थलपति के लिए बड़ी गुड न्यूज की तरह है। ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेता सी. वी. षणमुगम ने मैलाम विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद सात मई, 2026 को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि टीवीके इस सीट के लिए खुद मैदान में खड़ी होगी या इसे किसी गठबंधन सहयोगी, विशेष रूप से कांग्रेस को आवंटित करेगी। राज्य विधानसभा चुनाव के बाद टीवीके के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं था, इस बीच कांग्रेस उसे समर्थन देने वाली पहली पार्टी थी। निर्वाचन आयोग (ईसी) के सूत्रों के अनुसार, नामांकन-पत्र एक से आठ जून तक दाखिल किए जा सकते हैं और नामांकन पत्रों की जांच नौ जून को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 11 जून है। मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन शाम पांच बजे शुरू होगी।
वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और ‘तमिलगा वेट्ट्री कझगम’ (टीवीके) के संस्थापक विजय मतदाताओं का आभार जताने और उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सोमवार को त्रिची ईस्ट विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यह उन दो सीटों में से एक है, जहां से उन्होंने हालिया चुनावों में जीत हासिल की थी और बाद में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में 10 मई को कार्यभार संभालने के बाद त्रिची ईस्ट का उनका यह पहला दौरा होगा। अपने पहले चुनावी सफर में विजय ने चेन्नई की पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट दोनों सीटों से द्रमुक के मौजूदा विधायकों को हराकर जीत दर्ज की थी।
उन्होंने हालांकि त्रिची ईस्ट सीट से इस्तीफा दे दिया था, जहां से उन्होंने 27,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। चेन्नई से चार्टर्ड विमान से शाम करीब 4:00 बजे त्रिची पहुंचने पर वे चथिरम बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित होने वाली एक आभार सभा को संबोधित करेंगे।जनसभा से पहले वे रोड शो भी करेंगे। 10 मई को अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनका पहला जन संबोधन होगा। उनकी सुरक्षा के लिए त्रिची ईस्ट में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News