—विज्ञापन—
RCB vs GT IPL 2026 Final Live Streaming: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी रविवार, 31 मई को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं. एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम 2022 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और क्रिकेट फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो चलिए जानते हैं आप इस महामुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) नेटवर्क पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस यहां घर बैठे विभिन्न भाषाओं में फाइनल मैच का मजा उठा सकते हैं.
आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. यहां भी फैंस विभिन्न भाषाओं में इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लुत्फ उठा सकेंगे.
RCB और GT के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिड़ंत में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 5 जीते हैं, जबकि GT ने 4 मैच अपने नाम किए. वहीं, आईपीएल 2026 में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें आरसीबी 2-1 से आगे है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह और सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, निशांत सिंधु, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, अर्शद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान.

ONE. STEP. AWAY. 🏆
After 73 matches, we have our two finalists! ⚔️
Next stop ➡️ Ahmedabad#TATAIPL 2026 FINAL 👉 #RCBvGT | SUN, 31st MAY, 6 PM pic.twitter.com/fHTpFPg97q
RCB और GT के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिड़ंत में आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है. IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें RCB ने 5 जीते हैं, जबकि GT ने 4 मैच अपने नाम किए. वहीं, आईपीएल 2026 में दोनों टीमें 3 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें आरसीबी 2-1 से आगे है.
The eyes say it all 👀
The hunger, the focus, and the desire to lift that trophy 🏆#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets | @gujarat_titans pic.twitter.com/5S6EAqSbcH
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह और सात्विक देसवाल.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, निशांत सिंधु, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, ल्यूक वुड, अर्शद खान, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, गुरनूर बरार और एम शाहरुख खान.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in