रूस-यूक्रेन युद्ध में एक भारतीय नागरिक की मौत, विदेश मंत्रालय ने उठाया भारतीयों की वापसी का मामला – Aaj Tak

Feedback
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है और एक अन्य घायल हो गया है. दिल्ली ने मॉस्को के सामने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, केरल के भारतीय नागरिक की मौत के बाद, भारत ने रूसी सेना द्वारा भर्ती किए गए भारतीय नागरिकों को जल्द आजाद करने की अपनी मांग रूस से दोहराई है.
विदेश मंत्रालय ने दिया बयान
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा, ‘हमें केरल के एक भारतीय नागरिक की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बारे में पता चला है, जिसे जाहिर तौर पर रूसी सेना में सेवा देने के लिए भर्ती किया गया था.’ उन्होंने कहा, ‘केरल का एक अन्य भारतीय नागरिक, जिसे इसी तरह भर्ती किया गया था, घायल हो गया है और उसका मॉस्को के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.’
‘पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास जारी’
रणधीर जायसवाल ने कहा कि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास दोनों भारतीयों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता दी जा रही है. जायसवाल ने कहा, ‘हम पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए रूसी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.’
दिल्ली में रूसी दूतावास के सामने भी उठाया मुद्दा
उन्होंने कहा, ‘हमने घायलों को जल्द छुट्टी देने और भारत वापस भेजने की भी मांग की है.’ उन्होंने कहा, ‘इस मामले को आज मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ-साथ नई दिल्ली में रूसी दूतावास के सामने भी जोरदार तरीके से उठाया गया.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत ने रूसी सेना में बचे भारतीय नागरिकों की जल्द छुट्टी की अपनी मांग भी दोहराई है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News