RCB Fans Reaction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीत ने करोड़ों फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया है. टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों और भावुक रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई फैंस ने कहा कि उन्होंने एक खिताब की उम्मीद की थी, लेकिन आरसीबी (RCB) ने लगातार दो ट्रॉफियां जीतकर उनकी खुशी को दोगुना कर दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराने पर एक आरसीबी फैन ने कहा, ‘विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो मैन ऑफ द मैच हैं, वही विजेता हैं और हम आरसीबी से प्यार करते हैं. हम इस जीत का जश्न मनाएंगे… ये शानदार था…’
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: On Royal Challengers Bengaluru defeating the Gujarat Titans by 5 wickets in the Indian Premier League, a RCB fan says, “Again Virat Kohli has shown that he is the man of the match, he is the winner, and we love RCB. We will celebrate this victory…… pic.twitter.com/3qw9GFXBM7
— ANI (@ANI) May 31, 2026
‘पूरे स्टेडियम में बस कोहली के फैंस थे’
एक और RCB फैन ने कहा, ‘विराट कोहली लगभग शतक बनाने वाले थे. अगर वह शतक बना लेते, तो बाकी खिलाड़ियों ने क्या स्कोर क्या होता?’ एक और फैन ने कहा, ‘पूरा स्टेडियम विराट कोहली के फैंस से भरा हुआ था. ज्यादातर दर्शक केवल विराट कोहली को देखने ही आए थे.’
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Another RCB fan says, “Virat Kohli was about to score a hundred… If he had scored a hundred, what would the others have scored?…”
Another fan says, “The entire stadium was full of Virat Kohli’s crowd. The majority of the audience had come only… pic.twitter.com/GzOrwdDstj
— ANI (@ANI) May 31, 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस चन्नम्मा सर्कल के पास इकट्ठा होकर जश्न मना रहे हैं, क्योंकि RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब बचा लिया है. एक और RCB फैन ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूँ, और विराट कोहली ने जो आखिरी छक्का मारा वो जैसे केक पर चेरी जैसा था… हम बहुत जश्न मनाएंगे…’
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Another RCB fan says, “… I am very happy, and the last six that Virat Kohli hit was like a cherry on the cake… We will celebrate a lot…” pic.twitter.com/pFFHETJd2V
— ANI (@ANI) May 31, 2026
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED