WWE रिजल्ट्स, 28 मई, 2026: Roman Reigns के दुश्मन ने मचाया तांडव, मेन इवेंट में वर्ल्ड चैंपियन का कहर – News24 Hindi

Editied By :Pankaj Joshi
Updated:

शार्लेट फ्लेयर का मैच जेसी जेन के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ लेकिन अन्य रेसलर्स ने दखलअंदाजी कर दी. इस वजह से DQ से फ्लेयर को जीत मिल गई.
शार्लेट फ्लेयर, रिया रिप्ली और टिफनी स्ट्रेटन का मुकाबला फैटल इनफ्लूएंस की फॉलन हेनली, जेसी जेन और लैने रेड के साथ हुआ. इस मुकाबले में तगड़ा एक्शन दिखा. अंत में फ्लेयर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीत दर्ज की.
एलए नाइट का मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया टक्कर देखने को मिली. अंत में नाइट ने मिस्टीरियो के ऊपर बड़ी जीत हासिल की.
डैनहाउजेन और द मिज़ की राइवलरी जारी है. दोनों के बीच लाइव इवेंट में मैच बुक किया गया था. डैनहाउजेन ने एक बार फिर बढ़िया एक्शन दिखाया और दिग्गज के ऊपर जीत हासिल की.
रोमन रेंस के मौजूदा दुश्मन जेकब फाटू ने खूब तबाही मचाई. उनका मुकाबला सोलो सिकोआ के साथ हुआ. दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में फाटू ने बड़ी जीत हासिल की. उन्होंने इसके जरिए रेंस को संदेश भेजा है.
जे’वॉन एवंस का मुकाबला ईथन पेज के साथ हुआ. एवंस ने एक बार फिर अपने हाई-फ्लाइंग मूव से सभी का दिल जीता. फैंस ने उन्हें खूब चीयर किया. अंत में एवंस ने पेज के ऊपर जीत हासिल की.
ट्रिक विलियम्स ने WWE यूएस चैंपियनशिप कार्मेलो हेज के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों ने फैंस को जबरदस्त मैच दिया और सारी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से विलियम्स ने टाइटल को रिटेन किया.
मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप गुंथर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच टेबल्स मैच हुआ. अंत में कोडी ने गुंथर को टेबल पर पटककर अपने टाइटल को रिटेन किया. (नोट: Wrestling BodySlam ने 28 मई को लिवरपूल में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News