Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। अन्याय , शोषण, भ्रष्टाचार, भ्रष्ट राजनीति के विरुद्ध संघर्षरत और सेवा को समर्पित संगठन भारत रक्षा दल की ओर से रविवार को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर लोगों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम त्रिपाठी, जयप्रकाश, किलेंदर उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संगठन के परिचय सत्र में दल की नीतियों सिद्धांतों उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए विगत 27 वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों उपलब्धियां के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारद के लोगों ने जनपद में सेवा और संघर्ष की जो लकीर बना दी है वह भावी पीढ़ियों को उत्साहित करने योग्य है।
भारद भ्रष्टाचार, घोटालों के खिलाफ लड़ाई लड़ने, लावारिस मृतकों के अंतिम संस्कार करने का कार्य ऐतिहासिक है।सेंट्रल बार एसोसिएशन के जयप्रकाश राय एडवोकेट, कलक्ट्रेट बार के श्रीराम त्रिपाठी एडवोकेट के साथ अन्य दर्जनों लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव संगठन के बारे में विस्तृप्त रूप से जानकारी दी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play