Ranchi News: रांची के 12 वार्डों में बनेंगे नए सार्वजनिक शौचालय, टेंडर जारी – Hindustan

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। शहर में सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम के इंजीनियरिंग सेक्शन ने शहर के 12 अलग-अलग स्थानों पर नौ-सीटर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इन शौचालयों का निर्माण निगम के विभिन्न वार्डों में किया जाएगा। प्रत्येक शौचालय के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 28.12 लाख रुपये निर्धारित की गयी है और इसे 90 दिनों में पूरा करना होगा। वार्ड संख्या 11, 30, 33, 38, 42, 43 और 44 में कुल 12 स्थानों का चयन किया गया है। इनमें कुछ शौचालय पीटी (पब्लिक टॉयलेट) और कुछ कम्युनिटी टॉयलेट के रूप में बनाए जाएंगे。

वार्ड 11 में होली क्रॉस स्कूल और चर्च के बीच पीस रोड तथा रविदास मोहल्ला, कांटाटोली में शौचालय बनाया जाएगा। वार्ड 30 में न्यू पुलिस लाइन कैंपस और बिरला ब्वॉयज हॉस्टल के पास माउंट मोटर गली में निर्माण होगा।

इसी तरह वार्ड 33 में कुंभा टोली तथा नोवा नगर स्थित टाना भगत गेस्ट हाउस के पास, वार्ड 38 में धुर्वा बस स्टैंड स्थित राम मंदिर के पास और वार्ड 42 में अरगोड़ा बिरसा चौक मुख्य सड़क के पास नौ-सीटर शौचालय बनाया जाएगा।

वार्ड 43 में सीआरपीएफ कैंप, एचईसी सेक्टर-2 के पीछे, एल टाइप के पास झोपड़पट्टी तथा बारीक टोली स्थित इमली पेड़ के पास तीन शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं वार्ड 44 के चुका टोली में एक शौचालय बनाया जाएगा।

निविदा में प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत 28,11,509.24 रुपये रखी गयी है। प्रत्येक काम के लिए 56,500 रुपये की अर्नेस्ट मनी और 11,800 रुपये टेंडर डॉक्यूमेंट शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि 90 दिन तय की गयी है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार रांची नगर निगम में पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार देना और सरकारी न्यूनतम मजदूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। निगम का मानना है कि नए सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से शहर के व्यस्त इलाकों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News