Jamshedpur News: बिष्टूपुर स्थित कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में चल रहे तीन दिवसीय श्री गो कृपा कथा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को गौ पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शाम 4 से 7 बजे तक आयोजित कथा में संत ग्वाल श्री गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गौ-महिमा, गौ-सेवा और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों पर श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
संत गोपालानंद सरस्वती ने कहा कि आज के बच्चे पाश्चात्य संस्कृति और moderne शिक्षा से जुड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी गौ संस्कृति, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कारों से भी परिचित कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कृति और संस्कारों का ज्ञान देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गौ केवल पशु नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड तथा तैंतीस कोटि देवी-देवताओं की अधिष्ठान शक्ति और प्राण-आधार भी हैं। गौ सेवा को माधव सेवा बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से इसे जीवन का हिस्सा बनाने तथा नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल
कथा में झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गौ माता की आरती की गई। इसके बाद श्री राणी सती सत्संग समिति की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पुरुष एवं महिला आयोजन समितियों के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महोत्सव के अंतिम दिन 20 सितंबर की शाम 4 से 7 बजे तक कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में संत गोपालानंद सरस्वती गौ महिमा एवं सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर कथा करेंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play