आज से देश में 6 बड़े बदलाव: कार चलाने से लेकर रसोई गैस सिलेंडर तक… जानें क्या हुआ महंगा-सस्ता – India.Com

Rule Change: आपको अपने जून महीने के बजट में बदलाव करना होगा क्योंकि एक जून से देश में 6 बड़े बदलाव हो रहे हैं. इसका असर आपकी जेब पर पड़ेगा. कुछ चीजें महंगी होंगी और कुछ सस्ती. आइये जानते हैं कि इन सभी बदलाव के बारे में विस्तार से.

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात (Petrol-Diesel New Export Duty) पर नए शुल्क लागू करने का फैसला किया है. ये नए शुल्क एक जून से प्रभावी होंगे. पेट्रोल के निर्यात पर 1.5 रुपये प्रति लीटर, डीजल पर 13.5 रुपये प्रति लीटर और एटीएफ पर 9.5 रुपये प्रति लीटर का निर्यात शुल्क लगेगा. हालांकि इससे आम लोगों की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा, ये बदलाव सिर्फ देश से बाहर निर्यात होने वाले पेट्रोल के लिए है. इस बीच एक जून सरकारी ऑयल कंपनियों पेट्रोल-डीजल की एक जून के रेट जारी किए हैं और राहत की बात यह है कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया.

इनकम टैक्स नियम 2026 के तहत अब कुछ लेन देन में पैन देना जरूरी नहीं होगा. अब 50 हजार से ज्यादा रुपये जमा करने पर पैन देना जरूरी नहीं होगा. साथ ही प्रापर्टी खरीद में पैन की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है. हालांकि 45 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डील में पैन जरूरी होगा. 10 लाख से ज्यादा की सालाना निकासी पर भी पैन रिपोर्ट लागू होगी.
मारुति सुजुकी ने बीते दिनों कारों के दाम बढ़ाए थे. नई कीमतें एक जून से लागू होने जा रही हैं. ऑल्टो, ब्रेजा और विक्टोरिस समेत अन्य कारें महंगी हो जाएंगी. कार की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जी रही है.

1 जून 2026 से सोलर पैनल के लिए अप्रूव्ड मॉडल और मैन्युफैक्चरर लिस्ट (ALMM List-II) मान्य होगी. अब सरकारी स्कीम्स और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में इन्हीं सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल करा होगा. आशंका जताई जा रही कि सोलर पैनल के दाम बढ़ सकते हैं.
संशोधित नियम के तहत, जिन घरों में पहले से ही PNG कनेक्शन हैं, उन्हें अपने LPG कनेक्शन सरेंडर करने पड़ सकते हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने ऐसे घरों की पहचान करना शुरू कर दिया है जो एक ही समय में PNG और LNG दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
जिन लोगों के इलाके में PNG का इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, अगर वे तय समय सीमा के अंदर PNG पर स्विच नहीं करते हैं, तो उनकी LPG सप्लाई सस्पेंड या अपने-आप कैंसल हो सकती है.
इसके अलावा 1 जून 2026 से दिल्ली और कोलकाता में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी लागू हो गई है. दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसका नया दाम 3113.50 रुपये हो गया है. वहीं, कोलकाता में एजपीजी बढ़कर 3255.50 रुपये तक पहुंच गया है, जहां 53.50 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है.
एक जून से अगर किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा. सरकारी एजेंसी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से यह कदम धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया गया है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News