Gurgaon News: कृषि यंत्रों पर मिलेगी राहत, आज खुलेगी किसानों की किस्मत – Hindustan

Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की लागत कम करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गुरुवार को कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ आयोजित करेगा। एसएमएएम (सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन) योजना के तहत जिले के पात्र किसानों का चयन किया जाएगा, जिन्हें रोटावेटर और लेज़र लैंड लेवलर की खरीद पर सरकारी अनुदान का लाभ मिलेगा। विभाग के अनुसार लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में दोपहर 4:30 बजे ऑनलाइन ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू होगी। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। विभाग ने इस वर्ष 181 रोटावेटर और 40 लेज़र लैंड लेवलर उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है।

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रोटावेटर के लिए 372 किसानों ने आवेदन किया है, जबकि लेज़र लैंड लेवलर के लिए 80 किसानों ने आवेदन जमा कराए हैं। निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन आने के कारण अंतिम लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती में समय और श्रम दोनों की बचत होती है। विशेष रूप से लेजर लैंड लेवलर खेतों को समतल करने में मदद करता है, जिससे सिंचाई के पानी की खपत कम होती है और फसल उत्पादन में भी सुधार देखने को मिलता है। वहीं, रोटावेटर खेत की तैयारी को आसान बनाता है और किसानों की लागत घटाने में सहायक साबित हो रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने चयन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब जिले के सैकड़ों किसानों की निगाहें गुरुवार को होने वाले ऑनलाइन ड्रॉ पर टिकी हैं, जिससे तय होगा कि किन किसानों को इस बार आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News