इराक: उम्म कसर के पास कार्गो जहाज पर दो बड़े धमाके, ईरान ने ली जिम्मेदारी – AajTak

Feedback
मिडिल-ईस्ट में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. अब खाड़ी में सोमवार को एक मालवाहक जहाज पर दो बड़े धमाके हुए. इस हमले की जिम्मेदारी खुद ईरान ने ले ली है. ईरान ने बताया कि उसके सुरक्षा बलों ने इराक के उम्म कसर बंदरगाह के पास इस जहाज को निशाना बनाया है.
इराकी बंदरगाह कंपनी के मीडिया विभाग ने सोमवार को इस मालवाहक जहाज को उम्म कसर के पास देखे जाने की पुष्टि की. इराकी अधिकारियों ने बताया कि ये हमला इराक के उम्म कसर बंदरगाह से लगभग 40 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हुआ.
ईरानी समाचार चैनल IRINN के मुताबिक, ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) की नौसेना ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है. 
‘सारिस्का’ क्रूज मिसाइल से हमला
ईरान का कहना है कि उसने ‘सारिस्का’ नाम के इस कार्गो जहाज पर एक क्रूज मिसाइल से हमला किया. ईरान ने इस हमले को अपनी ‘बदले की कार्रवाई’ करार दिया ब
मिसाइल और ड्रोन से दो बार हमला
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसी ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने भी इस घटना की जानकारी दी थी. यूकेएमटीओ ने बताया था कि इस जहाज के दाहिने हिस्से पर किसी अज्ञात गोले या मिसाइल से हमला किया गया था. इस हमले से जहाज पर बहुत बड़ा और भयानक विस्फोट हुआ.
इसके तुरंत बाद इसी जहाज पर एक दूसरा धमाका भी हुआ. इराकी अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये दूसरा धमाका एक ड्रोन हमले के कारण हुआ था. यानी जहाज को पूरी तरह तबाह करने के लिए मिसाइल और ड्रोन दोनों से निशाना बनाया गया था.
यह भी पढ़ें: US Vs Iran: अमेरिका का अटैक, ईरानी पलटवार, फिर खौफ में दुनिया… तेल की कीमतों में आग
आग पर पाया गया काबू
इस दोहरे हमले के बाद जहाज पर भीषण आग लग गई थी, जिससे समुद्र के बीचों-बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि, जहाज पर लगी इस आग को समय रहते पूरी तरह काबू में कर लिया गया. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News