Bareily News: ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत – Hindustan

Bareily News: मजदूर की बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। बिथरी चैनपुर के गांव धारूपुर ठाकुरान निवासी 36 वर्षीय प्रमोद कुमार भिंडौलिया में लकड़ी का टाल पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बजे के आसपास पर बाइक से खाना घर जा रहे थे। गांव की पुलिया के पास पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये प्रमोद के ऊपर से निकल गए।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से प्रमोद को बिथरी सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रमोद के चचेरे भाई अशोक ने बताया कि ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली में हाईवे पर पुल बनाने में प्रयुक्त होने वाला सामान भरा हुआ था और उसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। इसी वजह से टक्कर लगने के बाद भी चालक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर सका और प्रमोद को कुचलता हुआ निकल गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रमोद के परिवार में पत्नी नन्ही देवी और तीन बच्चे हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News