Chakradharpur News: सीसीटीवी से मेला की होगी निगरानी : डीडीसी – Hindustan

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। जिले के डीडीसी उत्कर्ष कुमार सहित कई अधिकारियों ने गोईलकेरा प्रखंड स्थित महादेवशाल मंदिर पहुंच कर सावन माह में लगने वाले मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही प्रखंड में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ली और मलेरिया प्रभावित लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण किया। महादेवशाल मंदिर में निगरानी के दौरान डीडीसी ने कहा कि मंदिर परिसर में सीसीटीवी से मेला के दौरान निगरानी की जायेगी। इसके बाद डीडीसी आराहासा पंचायत के लाजोरा गांव में मिशन उदय 2.0 मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में शामिल होकर गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया।
वहीं कदमडीहा पंचायत के काशीजोड़ा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भी मच्छरदानी वितरण के साथ मलेरिया से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गईं। निरीक्षण के दौरान विकसित भारत भीबी-रामजी के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, ग्रामीण विकास विभाग की निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने लाभुकों से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पंचायत भवनों में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित सुदृढ़ीकरण कार्यों, स्वीकृत योजनाओं की प्रगति एवं व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मौके पर सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, असैनिक शल्य चिकित्सक डॉ. जुझार मांझी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोईलकेरा विवेक कुमार, सहायक परियोजना पदाधिकारी, जिला परिषद, संबंधित विभागों के कनीय अभियंता तथा क्रियान्वयन एजेंसियों के कर्मी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News