पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने देश के अंदर CNG के साथ इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ा दी है। पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 8 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अब लोगों का ध्यान इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जाने लगा है। मारुति ने बताया कि मई 2026 में उसे ई विटारा के लिए 4,000 से ज्यादा बुकिंग मिलीं। हालांकि, अभी इसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी सिर्फ 2,000 यूनिट तक ही सीमित है। जबकि, कंपनी प्रोडक्शन यूनिट का एक बड़ा हिस्सा एक्सपोर्ट कर रही है। खास बात ये है कि मई में मारुति का इलेक्ट्रिक फोर-व्हील सेगमेंट में मार्केट शेयर 6% हो गया। ये विनफास्ट और हुंडई से आगे निकल चुकी है।
अप्रैल में भी 1,223 यूनिट बिकीं
मारुति ई-विटारा अप्रैल में 1,223 यूनिट बिकी थीं। तब हमने इस सेल्स के आंकड़े को लेकर इस बात का अंदाजा लगाया था कि मई में ये विनफास्ट को ओवरटेक कर सकती है। इसकी बड़ी वजह मारुति पर लोगों का भरोसा और ई-विटारा की शानदार रेंज और फीचर्स हैं। मई में ऐसा देखने को भी मिला। कंपनी आने वाले दिनों में जब नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आएगी तो वो इस सेगमेंट के बड़े खिलाड़ी जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा और MG मोटर्स को चुनौती देगी। बता दें कि मारुति के पास इस सेगमेंट में सिर्फ एक ई-विटारा ही है। जबकि, महिंद्रा के पास 3, MG के पास 4 और टाटा के पास 6 मॉडल हैं।
₹ 15.99 – 20.01 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 16.99 – 19.49 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 16.49 – 18.29 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 17.99 – 20.5 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 15.49 – 17.69 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 18.02 – 24.55 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले
4 स्पीकर
रियर वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
PM2.5 एयर फिल्टर
ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्नो ड्राइव मोड
रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल: लो, मीडियम, हाई
7 एयरबैग
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियरव्यू मिरर (IRVM)
टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB)
हिल होल्ड कंट्रोल
EBD और ब्रेक असिस्ट के साथ ABS
ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज
40:20:40 स्प्लिट के साथ रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीटें
कीलेस एंट्री
पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप
ऑटो-फोल्ड फंक्शन के साथ पावर्ड आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs)
माउंटेड बटन के साथ टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील
फ्रंट और रियर सीट टाइप-A और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट
12V चार्जिंग सॉकेट आगे के पैसेंजर
लेदरेट रैप्ड स्टीयरिंग व्हील
फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री
फ्रंट डोर पर सॉफ्ट-टच ट्रिम
फ्रंट पैसेंजर सीटबैक पॉकेट
स्टोरेज स्पेस के साथ आगे का सेंटर आर्मरेस्ट
आगे और पीछे के सेंटर आर्मरेस्ट में कप होल्डर
ग्लव बॉक्स, केबिन, बूट, आगे के फुटवेल में LED लाइट
फॉलो-मी-होम फंक्शन के साथ ऑटो LED प्रोजेक्टर हेडलाइट
LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRL)
LED फॉग लैंप
LED टेल-लाइट
एयरोडायनामिक इन्सर्ट के साथ 18-इंच के एलॉय व्हील
रूफ पर लगा स्पॉइलर
शार्क-फिन एंटीना
डिफॉगर के साथ रियर वाइपर और वॉशर
ऑटोमैटिक वाइपर
डेल्टा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
वायरलेस फोन चार्जर
रियर पार्किंग कैमरा
पार्सल ट्रे
जेटा ट्रिम से सभी फीचर्स मिलेंगे
लेवल 2 ADAS
360-डिग्री कैमरा
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट
फिक्स्ड ग्लास पैन ऑन रूफ
8-स्पीकर्स इनफिनिटी साउंड सिस्टम के साथ सबवूफर
सेमी-लेदरेट सीट अपहोस्ट्री
मारुति सुजुकी ई-विटारा का कौन सा वेरिएंट खरीदें?
मारुति सुजुकी ई-विटारा का अल्ट्रा ट्रिम 19.79 लाख रुपए में अपनी क्लास में सबसे सस्ता टॉप-स्पेक EV में से एक है। जिसमें सीट वेंटिलेशन, एक ब्रांडेड साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, ADAS और डुअल डिजिटल स्क्रीन जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं। 543km की रेंज के साथ 61kWh बैटरी पैक, असल में 400km से ज्यादा की रेंज दे सकता है। हालांकि, आपका बजट कम है, तो एंट्री-स्पेक अल्फा ट्रिम कई सारे फीचर के साथ बहुत वैल्यू देता है। असल में अगर आप शहर में ई-विटारा इस्तेमाल करने का प्लान बना रहे हैं तो अल्फा ट्रिम एक समझदारी भरा ऑप्शन साबित हो सकता है। बाकी आप अपने बजट के हिसाब से ही वैरिएंट या फिर कोई इलेक्ट्रिक कार प्लान करें।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play