J&K: डोडा में भारी बारिश के चलते कई सड़कें बंद और बिजली सप्लाई भी ठप, आम जनजीवन प्रभावित – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण डोडा जिले में सड़कें बंद होने और बिजली-पानी की सप्लाई में रुकावट आने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम में सुधार होने के बाद, जरूरी सेवाओं को बहाल करने और बंद सड़कों को फिर से खोलने के लिए लोगों और मशीनों को काम पर लगाया गया है।
डोडा के उपायुक्त कृष्ण लाल ने कहा कि जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है, क्योंकि लगातार बारिश से चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पूरे जिले में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पहले ही सलाह जारी कर लोगों से कहा है कि वे भारी बारिश के दौरान चिनाब नदी और दूसरे जल निकायों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
भूस्खलन और भारी बारिश के कारण डोडा जिले में 56 लिंक रोड बंद कर दिए गए हैं, जिससे कई इलाकों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इलाकों में बिजली सप्लाई भी प्रभावित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News