Mau News: 432 वाहनों का चालान, तीन गाड़ियां सीज – Hindustan

Mau News: मऊ, संवाददाता। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर शाम तक चले सघन चेकिंग अभियान में 432 वाहनों का चालान किया गया, जबकि तीन वाहन सीज किए गए। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर यह अभियान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करना था। इस अभियान के लिए पुलिस ने 31 टीमें गठित की थीं, जिन्होंने जिले के 39 विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान लगभग 1150 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की पड़ताल की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 432 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।
साथ ही, तीन वाहनों को सीज भी किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News