WI vs PAK: कप्‍तानी में सफल होंगे बाबर आजम? फ्री में कैसे देखें वेस्‍टइंडीज-पाकिस्‍तान मैच का लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग – west indies vs pakistan 1st test match brian lara stadium live streaming details roston chase ba – Jagran

वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में शुरू होगा। इस मैच के लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्‍ट्रीमि …और पढ़ें
वेस्‍टइंडीज बनाम पाकिस्‍तान
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्‍ट शनिवार से टरूबा में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में शुरू होगा। बाबर आजम की पाकिस्‍तान के टेस्‍ट कप्‍तान के रूप में वापसी हो रही है जबकि वेस्‍टइंडीज की कमान रोस्‍टन चेस संभालते हुए नजर आएंगे।
वैसे, वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 में वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान सबसे निचले स्‍थान पर हैं। वेस्‍टइंडीज की टीम 10 में से एक टेस्‍ट जीतकर आठवें स्‍थान पर काबिज है। पाकिस्‍तान की टीम 4 मैचों में एक जीत के साथ 9वें स्‍थान पर काबिज है। दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में अपना हाल सुधारने पर होगी।
वेस्‍टइंडीज की टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी। वहीं, पाकिस्‍तान एक बार फिर बाबर आजम की कप्‍तानी में कुछ कमाल बिखेरने की कोशिश करेगी। चलिए आपको बताते हैं कि वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच पहले टेस्‍ट का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच पहला टेस्‍ट शनिवार यानी 25 जुलाई 2026 को शुरू होगा।
वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच पहला टेस्‍ट टरूबा में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच पहला टेस्‍ट मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।
वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच पहले टेस्‍ट का लाइव प्रसारण भारत में आप टीवी चैनल पर नहीं देख सकेंगे। इस मैच की ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
पाकिस्‍तान – अजान अवैस, इमाम उल हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्‍तान), अवैस जफर, मोहम्‍मद रिजवान, सलमान अली आगा, आमेर जमाल, साजिद खान, मोहम्‍मद अली और मोहम्‍मद अब्‍बास।
वेस्‍टइंडीज – तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रेंडन किंग, कावेम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, जोशुआ डी सिल्‍वा, रोस्‍टन चेस (कप्‍तान), जोमेल वॉरिकन, शमार जोसेफ, केमार रोच और जायडेन सील्‍स।
यह भी पढ़ें- बाबर आजम की वापसी से खुश नहीं रमीज राजा! PCB को जमकर लताड़ा, शान मसूद के सपोर्ट में उतरे
यह भी पढ़ें- कप्तान बनते ही बाबर आजम ने निकाली दुश्मनी! इस तेज गेंदबाज को किया बाहर; पहले हो चुका है विवाद

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News