Kanpur News: कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के कठेठी गांव के रहने वाले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कठेठी गांव का रहने वाला 35 वर्षीय राजा खेती किसानी का काम करता था। नशे का आदी होने के कारण उसका घर में अक्सर विवाद होता रहता था। करीब एक सप्ताह पहले घर में हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी रश्मी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके मूसानगर चली गई थी।
परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले राजा पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसके बाद से वह तनाव में रह रहा था। शुक्रवार रात में उसने घर के अंदर कमरे के दरवाजे के रोशनदान में रस्सी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां ममता बेहाल हो गईं जबकि भाई कुशल व परिजन बिलख उठे। जानकारी होते ही उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ गजनेर सनत कुमार ने गांव पहुंचकर छानबीन की, जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ गजनेर ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में नशेबाजी व गृह कलह में घटना होने की बात सामने आई है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play