Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमालहाता गांव स्थित एक निजी स्कूल में चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को स्कूल संचालक और उनके परिजनों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि, उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस ने स्कूल संचालक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। स्कूल संचालक मोहम्मद वसीम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके स्कूल में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर वह परिवार के सदस्यों के साथ स्कूल परिसर की गुप्त निगरानी कर रहे थे।
इसी दौरान देर शाम स्कूल की बाउंड्री के पास एक बाइक पर बैठा युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। संचालक और उनके परिजनों को देखते ही वह युवक भागो-भागो चिल्लाते हुए बाइक छोड़कर फरार हो गया। इसी बीच स्कूल परिसर के अंदर से दो युवक बाउंड्री फांदकर बाहर निकले और भागने का प्रयास करने लगे। परिजनों की मदद से दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान खरसंडा और रफीपुर गांव के निवासी के रूप में हुई। वहीं फरार युवक की पहचान भी रफीपुर निवासी के रूप में की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही उसके द्वारा छोड़ी गई बाइक की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play