लूना पर जा रहे थे 6 लोग, पुलिस अफसर भी बोले- तरस खाओ चाचा! – AajTak

Feedback
सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल वीडियो के जरिए अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिलते रहते हैं. इन दिनों कुछ ऐसी ही तस्वीर एक वीडियो में देखने को मिली. इसे देख आप भी भौचक रह जाएंगे. यहां जो वीडियो दिखाया जा रहा है, उसमें एक छोटे से लूना पर 6 लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं. 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @priyarajputlive नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है – TVS लूना पर तरस खाओ चाचा. पुलिस वाले भी हैरान हैं. बच्चों को सामान समझ लाद रखा है.
इस वीडियो में एक शख्स लूना पर 5 बच्चों को बैठाकर जाते दिखाई दे रहा है. उसे पुलिस अधिकारी रोककर ऐसा करने से मना करते हैं और बच्चों को लूना से उतार देते हैं. शख्स को खुद की और बच्चों की जान को जोखिम में नहीं डालने की हिदायत दी जाती है. 
TVS लूना पर तरस खाओ चाचा

पुलिस वाले भी हैरान हैं. बच्चों को सामन समझ लाद रखा है. pic.twitter.com/b8W3p6Sw1h
वीडियो में देखा जा सकता है कि लूना में दो छोटे- छोटे बच्चे आगे वाले गैप में बैठे हुए हैं. वहीं पीछे चार बड़े बच्चे सवार हैं. इस स्थिति में शख्स कैसे लूना चला पा रहा था. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. एक लूना पर इतने सारे लोगों को एक साथ बैठा देख पुलिस सहित सड़क पर देखने वाले लोग भी हैरान थे. 
यह भी पढ़ें: मजे से भूसा खा रहा शख्स… वायरल वीडियो देख लोग बोले- नमूनों की कमी नहीं!
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिस अधिकारी ये देखकर अपना सिर पकड़ लेती है और फिर उस शख्स को समझाती है. इतने में वह जवाब देता है कि कोई बात नहीं बच्चे को पीछे बैठा देता हूं. पुलिस अफसर कहती हैं कि अब तुम बच्चे को पीछे बैठाओगे. पीछे जगह कहां है. 
यह भी पढ़ें: ये कैसा न्याय… बिहार में जेल जाते, झुके कमर के साथ 90 साल के बजुर्ग की तस्वीर देख उठ रहे सवाल
इस वीडियो पर लोगों ने भी तरह -तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है – ये गरीब लोग हैं ये कभी-कभी इमरजेंसी में अपनी दुपहिया को ही कार बना लेते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा है – इसी दिन के लिए रतन टाटा ने लखटकिया के नाम से नैनो कार निकाली थी. एक अन्य यूजर ने लिखा है – जिसको दिक्कत है, उसको 4 व्हीलर लेके दे दे. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News