मेरठ। भारतीय मानवाधिकार हितजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश चौधरी की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर कंकरखेड़ा के साईं प्लाजा पर भंडारे का आयोजन किया। साथ ही जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष मन्नू चौधरी, राहुल चौधरी, विपिन तेवतिया, प्रभात सांगवान व अरुण चौधरी आदि रहे। वहीं, कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरधना रोड पर मंगलवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पायल फर्नीचर शोरूम के सामने करीब 15 कुंतल खिचड़ी और तिल के लड्डू वितरण किए गए। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मुकेश ङ्क्षसघल व संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज मित्तल ने प्रसाद वितरण किया। नीरज मित्तल ने मकर संक्रांति का महत्व पर भी प्रकाश डाला। सभी लोगों को मकर संक्रांति व आने वाले पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पंडित संजय त्रिपाठी, पार्षद बबीता खन्ना, पूर्व पार्षद राजेश खन्ना, ठाकुर ओपी ङ्क्षसह, जोनी मित्तल, मनोज मित्तल, चिराग गुप्ता, गणेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2025. All Rights Reserved