पिछले 76 साल में कई ऐसे मौके आए, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ; केजरीवाल ने पूछा- क्या ये खबर सही है – Hindustan Hindi News

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय अखबार की खबर शेयर करते हुए पूछा है कि क्या देश का सोना बेचा जा रहा है। उन्होंने पूछा है कि क्या ये खबर सही है कि सरकार इतनी ज्यादा कंगाल हो गई है। सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में उन्होंने पूछा है कि आजादी के बाद पिछले 76 सालों में ऐसे कई मौके आए जब देश कठिन स्थिति में था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। AAP नेता ने कहा कि इसका मतलब हालात बहुत खराब हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर देश के हालात नहीं बताने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि मोदी जी कहते हैं वो तो झोला उठाकर चल देंगे, लेकिन हमें तो यहीं रहना है।
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘क्या ये खबर सही है? क्या देश का सोना बेचा जा रहा है? क्या सरकार इतनी ज्यादा कंगाल हो गई है? पिछले 76 साल में कई ऐसे मौके आए जब देश कठिन स्थिति में था। लेकिन देश का सोना तो कभी नहीं बेचा गया। इसका मतलब हालात बहुत ज़्यादा खराब हैं? सरकार कुछ बताती क्यो नहीं? देश के क्या हालात हैं? मोदी जी कहते हैं कि वो तो झोला उठा के चल देंगे। पर हमें तो यहीं रहना है, इसी देश में रहना है।’
उधर इसी तरह की एक अन्य खबर को शेयर करते हुए पार्टी के राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘रेल, सेल, तेल, कोयला, गैस, पोर्ट, एयरपोर्ट, और आपका पेपर बेचने के बाद, आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मोदी ने 1 लाख 14 हजार करोड़ का देश का सोना भी बेच दिया। देश की आर्थिक हालत अतिगम्भीर है। मोदी तो झोला लेकर चल देंगे, आप सोंचिए आपका क्या होगा?’
सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News