रिपब्लिक भारत ने भारत-बांग्लादेश सीमा विवाद से जोड़कर पुराना वीडियो किया शेयर – Alt News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सुरक्षाबल के कुछ जवानों एक व्यक्ति को पकड़ते नज़र आ रहे हैं. भीड़ पथराव कर व्यक्ति को ले जाने से रोकती हुई दिख रही है. यूजर्स और न्यूज़ मीडिया इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे हालिया भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर अवैध घुसपैठ और फेंसिंग को लेकर तनाव की स्थिति से जोड़ रहे हैं. दावा है कि जीरो लाइन पार करने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बांग्लादेश सीमा रक्षक बल (BGB) द्वारा दोनों तरफ से घसीटते हुए देखा गया, जबकि पास में जमा हुई भीड़ ने BSF कर्मियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जैसे ही बीएसएफ ने एके-47 राइफलें तानीं, BGB ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को पीछे हटा लिया.
कई मौकों पर गलत और सांप्रदायिक हिंसक वाली जानकारी फैलाते हुए पाए गए X-हैंडल @SouleFacts ने वीडियो को ऐसे ही दावों के साथ शेयर किया.
बता दें कि इस प्रॉपगेंडा X-हैंडल @SouleFacts को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा फॉलो करते हैं.
Zero line Indo Bangladesh on boil. Caught Bangladeshi being pulled like tug of war by BSF & BGB. Bangladeshi gathered and started pelting stones at BSF. Angry BSF pointed AK47, towards them and immediately both Border Guard Bangladesh & Kangalus vanished pic.twitter.com/QRt0Leuqnj
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) May 25, 2026
रिपब्लिक भारत न्यूज़ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “West Bengal के बॉर्डर इलाके में पत्थरबाजी कर रहा था बांग्लादेशी BSF जवानों ने मार-मार भूत बना दिया.”
This slideshow requires JavaScript.
Breaking news00, Ne News Bharat, Public Media News Channel, News Monday Six, Bangladesh News Today, Troll Indian Politics कई डिजिटल न्यूज़ मीडिया ने वीडियो को हालिया भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव के ऐसे ही दावे से शेयर किया.
This slideshow requires JavaScript.
एक्स-यूज़र प्रदीप कुमार सिंह, रणवीर सिंह, Sujon Ahmed, और एक्स-हैंडल @KailashVashi समेत कई यूज़र्स ने वीडियो को इसी तरह के दावे के साथ शेयर किया है.
This slideshow requires JavaScript.
ऑल्ट न्यूज़ ने वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो 16 अक्टूबर 2023 को shoyabur Sheikh नामक यूट्यूब पर अपलोडेड मिला. कैप्शन में लिखा था कि बांग्लादेश की BGB ने 20 भारतीय BSF जवानों को हराया.
इसके अलावा एक्स-अकाउंट Mafujabinte Akram Ali ने भी यही वीडियो 7 फरवरी 2024 को शेयर किया है.
বিজিবিকে যেদিন হত্যা করা হয় pic.twitter.com/YteiLlpAbC
— Mafujabinte Akram Ali🇧🇩 (@MafujaMafu21666) February 6, 2024
यानी, वायरल वीडियो 2023 से इंटरनेट पर उपलब्ध है, जिसे रिपब्लिक भारत समेत डिजिटल न्यूज़ मीडिया और यूज़र्स हालिया भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव की स्थिति से जोड़कर भ्रामक दावा कर रहे हैं.

बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ युवक एक लड़के पर धारदार हथियार…
सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक 10 सेकंड का…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हथियार लिए सुरक्षा बल के जवानों…
सोशल मीडिया में दो वीडियोज़ वायरल हैं जिनमें महिलाओं की भीड़ हाथों में लाठी और…
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल है. वीडियो में दिखाई दे रहा घटनाक्रम कुछ…

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News