कॉकरोच जनता पार्टी को इग्नोर करेगी कांग्रेस, किस बात पर है अलर्ट; NEET पर फोकस – Hindustan Hindi News

CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कांग्रेस अलर्ट मोड पर है। खबर है कि कांग्रेस ने अपने सदस्यों से सीजेपी की गतिविधियों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि NEET और CBSE विवादों पर आंदोलन पर ध्यान लगाने के लिए कहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है, जब सीजेपी ने दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस इस बात को लेकर अलर्ट है कि सीजेपी का नया आंदोलन राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का दूसरा ‘India Against Corruption’ न बन जाए। कांग्रेस के रणनीतिकारों और युवा संगठनों को सीजेपी के तार दूसरे राजनीतिक दल से जुड़े मिले हैं और कांग्रेस ने अपने सदस्यों से सीजेपी को लेकर सतर्क रहने को कहा है।
29 मई को पहले ही युवा कांग्रेस गोवा से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनों की शुरुआत कर चुकी है। ये प्रदर्शन महाराष्ट्र, तेलंगाना, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, चंडीगढ़, पंजाब में भी किए जाने हैं। वहीं, अंतिम चरण 20 जून को तमिलनाडु में होगा। इसके अलावा NSUI की तरफ से भी देशभर में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। 6 जून को जब सीजेपी प्रदर्शन करेगी, तब युवा कांग्रेस की मुहिम हरियाणा पहुंचेगी।
सीजेपी बनाने वाले अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शुरुआत के लिए छह जून को भारत लौटेंगे। वर्तमान में अमेरिका में रह रहे दीपके ने ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी एक वीडियो में समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
मंगलवार को पार्टी ने तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इनमें खोजी पत्रकार सौरव दास पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे। जबकि फिल्म निर्माता विजेता दहिया और पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका जनता और मीडिया के सामने पहंचेंगे।
सीजेपी ने बुधवार को कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। दास ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित पार्टी के पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंगलवार को सरकार द्वारा CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता के तबादले महज ‘दिखावा’ है।
दास ने कहा कि अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दीपके छह जून को सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने के बाद जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति लेने के लिए संसद मार्ग पुलिस थाना जाएंगे। पूर्व में आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में काम कर चुके दीपके ने घोषणा की है कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी विरोध प्रदर्शन में उनके साथ शामिल होंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News