Aaj ka Rashifal: सबसे पहले 4 जून 2026 की ग्रह स्थिति देखते हैं। मंगल स्वगृही मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध और शुक्र मिथुन राशि में, गुरु उच्च का होकर के कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा धनु राशि के रहेंगे और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय के बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु कुंभ राशि में बने हुए हैं और शनि मीन राशि के गोचर में अभी भी चल रहे हैं।
मेष राशि की व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा बना हुआ है और किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं है।तो कुल मिलाकर के एक अच्छी स्थिति जो लोग विवाहित हैं उन लोगों की स्थिति काफी अच्छी है। जीवन साथी के साथ बहुत ग्रो कर रहे हैं और एक दूसरे का साथ कंधे से कंधा मिलाकर के दे रहे हैं तो एक अच्छा समय का निर्माण हो रहा है व्यावसायिक स्थिति में खासकर। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृषभ राशि की स्थिति भी अच्छी कही जाएगी और जोखिम कम हो चुका है स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से ये बहुत ही उत्तम समय कहा जाएगा। आप निवेश के लिए तैयार हैं, निवेश कर सकते हैं। भाग्यवर्धक निवेश दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मिथुन राशि की स्थिति थोड़ा सा मध्यम दिख रहा है। चोट-चपेट लगने वाला, किसी परेशानी में पड़ने वाला तो थोड़ा बचके पार करिएगा। एक अच्छी स्थिति में आप दिखाई पड़ रहे हैं, ओवरऑल किसी भी तरीके की कोई रिस्क मत लीजिएगा। थोड़ा सा चंद्रमा के अष्टम भाव में होने के वजह से नुकसान संभव है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि की बड़ी सुखद स्थिति दिखाई पड़ रही है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात दिख रही है। और जो लोग नए प्रेम को तलाश रहे हैं, उनकी शुरुआत होने जा रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये समय अत्यंत शुभकारी है। बहुत अच्छा समय में प्रवेश किए हैं। कोई बड़ा और अच्छा निर्णय लेने जा रहे हैं। पिता का साथ होगा। हार्मोनल इशू थोड़े हो सकते हैं इन दिनों चल रहे हैं। यूरिक एसिड का बढ़ना, स्टोन का बनना इत्यादि पे थोड़ा ध्यान रखिए।
सिंह राशि का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिखाई पड़ रहा है। कोई बड़ी परेशानी नहीं है लेकिन थोड़ा स्वास्थ्य पे ध्यान देने की आवश्यकता है। हालाँकि लग्नेश आपका एक अच्छे स्थिति में बैठे हुए हैं, दशम भाव में बैठे हैं, फिर भी चंद्रमा होने की वजह से थोड़ा सा ध्यान दीजिए। मतलब पर्सनल लाइफ आपकी बहुत अच्छी नहीं दिखाई पड़ रही। थोड़ा बचके पार करिए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी है। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, ध्यान रखिएगा। नए प्रेम में भी आने के लिए कन्फ़्यूज हैं आप, थोड़ा वक़्त ले लीजिए, अच्छा होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।
तुला राशि को थोड़ा सा गृह कलह से बचना चाहिए। व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय है। किसी तरीके की कोई प्रॉब्लम नहीं, आप बहुत आगे बढ़ रहे हैं और नए व्यापार की शुरुआत कुछ बहुत बढ़-चढ़के होने वाली है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।
पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम की स्थिति में काफ़ी सुधार और ब्रेकअप भी सही हो जाएगा। जो लोग सिंगल हैं, नए प्रेम में आ जाएंगे। जो लोग प्रेम में हैं, उनकी स्थिति सुधर जाएगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि का स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चलने लगा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। जो लोग पुराने प्रेम में हैं, चलते रहेंगे बहुत अच्छा। बहुत सामंजस्य बना रहेगा। जो लोग नए प्रेम में जाना चाहते हैं, ये राइट टाइम है, आप आ जाएंगे प्रेम में। निवेश अभी वर्जित रहेगा। अभी निवेश मत करिए।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। नए प्रेम में भी जाने के लिए और जो पुराने प्रेम में हैं उनको अनबन सा महसूस हो रहा है, लेकिन अभी टूटा नहीं है, कोई प्रॉब्लम नहीं हुई है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
स्वास्थ्य अच्छा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा बच के, सोच करके आगे बढ़िएगा। किसी भी तरीके की कोई आर्थिक रिस्क मत लीजिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
स्वास्थ्य पे ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति घर में प्रवेश कर चुका है, अब घर में बातचीत होने लगी है और अब आगे बढ़ेगी या बातचीत होने लगेगी और आगे बढ़ेगी चीजें। संबंध आपके पुख्ता हो रहे हैं। नए प्रेम के लिए भी ये एक अच्छा समय कहा जाएगा, लाभप्रद रहेगा। यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव – फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play