भास्कर न्यूज| अररिया
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अररिया आरएस स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए राजयोगिनी उर्मिला बहन ने “नशा मुक्त अररिया, नशा मुक्त बिहार एवं नशा मुक्त संपूर्ण भारत” के निर्माण का संकल्प दिलाया तथा सभी को नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद जन-जागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली गई, जिसमें युवाओं को अभियान से जुड़ने और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि युवा स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करें। राजयोगिनी उर्मिला बहन ने कहा कि नशा किसी भी रूप में व्यक्ति और उसके परिवार के लिए विनाशकारी है। उन्होंने स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त भारत के निर्माण में सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर रानीगंज के पूर्व विधायक अचमीत ऋषिदेव, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम शाह, नगर परिषद अध्यक्ष के पुत्र धीरज नयन, पार्षद राज किशोर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थी व नागरिक भी शामिल हुए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.