Feedback
बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है. ये आग प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी थी, जिसमें अब तक 3 मरीजों की मौत होने की खबर है. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि आग लगने के बाद अस्पताल का स्टाफ मरीजों को आग में जलता छोड़कर फरार हो गया.
प्रसाद अस्पताल में सुबह करीब 3 बजे आग भड़क उठी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गैर-मानवीय होने के आरोप लगाए हैं.
एक पीड़ित परिजन ने बताया कि उनके पिता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे और इस हादसे में उनकी जान चली गई. परिजन का आरोप है कि आग लगने पर अस्पताल के डॉक्टर और सभी कर्मचारी मरीजों को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए.
दमकल कर्मियों ने खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बचाया
परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मृत मरीजों के शव तक मुहैया नहीं कराए. अग्निशमन अधिकारी ने भी बताया कि जब फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची, तो अस्पताल का ज्यादातर स्टाफ वहां से फरार था. दमकल कर्मियों ने आईसीयू और अस्पताल के दूसरे वार्डों की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर वहां फंसे मरीजों का रेस्क्यू किया.
यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली होटल के बाद अब बिहार के हॉस्पिटल में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई की हालत गंभीर
बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
इस हादसे में अब तक 20 से ज्यादा मरीजों के घायल होने की खबर है. इन मरीजों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है और ऐसे में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ सकता है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.
जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने तीन मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आसपास के अस्पतालों में भी कुछ गंभीर मरीज भर्ती है. उनकी स्थिति के बारे में भी पता किया जा रहा है. फिलहाल तीन डेड बॉडी यहां हैं. उन्होंने बताया कि आगे सभी तरह की जांच कराई जा रही है. अभी मौतों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू